फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Laborer stabbed to death with knife

मजदूर ने चाकू से गला रेतकर जान दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Laborer stabbed to death with knife
Laborer stabbed to death with knife - फोटो : Panipat
मानसिक तौर पर परेशान चल रहे श्रमिक ने बुधवार की देर रात रसोई में रखे चाकू से गला रेतकर आत्महत्या कर ली। मां वीरवार सुबह छह बजे बेटे को जगाने के लिए गई तो बेड पर खून से लथपथ हालत में शव मिला, हाथ में चाकू था। सूचना पर सेक्टर-29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी अतप्यारी पत्नी जोगिंद्र ने बताया कि उसके छह बच्चे है, जिनमें चार लड़के और दो लड़की हैं। सबसे छोटा बेटा अनिल कुमार (24) सेक्टर-29 स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता था। अनिल नशे का आदी था। समझाने के बाद भी वह नहीं समझता था। बुधवार को अनिल सुबह नौ बजे फैक्टरी गया और रात नौ बजे घर लौटा था। खाना खाकर वह अपने कमरे में चला गया था। जब सुबह अनिल जगाने मां पहुंची तो आत्महत्या का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed