{"_id":"673d0d83b7d01dbfd20b66d4","slug":"laborer-injured-in-road-accident-dies-panipat-news-c-244-1-pnp1004-127680-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 29 पार्ट-1 की एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करने वाले एक व्यक्ति को फ्लोरा चौक पर एक बाइक सवार ने 15 नवंबर को टक्कर मार दी। इस हादसे में मजदूर का सिर रोड पर जा लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों और जानकारों ने उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां शुक्रवार को मजदूर ने दम तोड़ दिया। वहीं, सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान गौतम कुमार गुप्ता (40) निवासी विकास नगर नांगल खेड़ी के रूप में हुई है। थाना सेक्टर 29 पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को मृतक की पत्नी मुन्नी ने बताया कि वे विकास नगर की गली नंबर 17 में रहते हैं। उसकी तीन बेटी और एक बेटा है। 15 नवंबर को वह अपने पति गौतम कुमार के साथ फ्लोरा चौक पर समान लेने के लिए गई। वह एक रेहडी से सामान खरीदने लगी और उसके पति उसके साथ खड़े रहे। तभी जीटी रोड की तरफ से फ्लोरा की ओर से एक चालक तेज गति से बाइक चलाते हुए आया। जिसने सीधी टक्कर उसके पति गौतम को मार दी। टक्कर लगते ही गौतम सड़क पर गिर गया। उसके पति का दाहिने ओर से सिर सड़क पर लगा। उसने तुरंत मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर लिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसका फायदा उठाकर बाइक सवार मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसके पति को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।
गौतम की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। यहां मृतक की पत्नी और बहन का रो रो कर बुरा हाल था। वे कई बार बेसुध हुईं। इसके बाद अन्य रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला। इसके बाद परिजन मृतक के शव को घर ले गए और शिवनगर के शमशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि मृतक गौतम की तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटा करीब डेढ़ साल का है और मानसिक, शारीरिक रूप से सही नहीं है। मृतक अकेला ही घर का पालन पोषण करने वाला था। वह सेक्टर 29 की फैक्ट्री में ठेकेदार निरंजन के पास काम करता था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।