फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Laborer falls from first floor, hospital alleges negligence in treatment, uproar

Panipat News: मजदूर पहली मंजिल से नीचे गिरा, अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप, हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Laborer falls from first floor, hospital alleges negligence in treatment, uproar
अंबाला सिटी। सेक्टर-8 में मजदूरी करने के दौरान व्यक्ति पहली मंजिल से नीचे गिर गया। मजदूर के साथी मजदूर उसे जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आए। डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे मृतक व्यक्ति के परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हंगामा इतना बढ़ गया कि अस्पताल प्रशासन को पुलिस को सूचित करना पड़ा। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मामला शांत करने में जुटी रही। मृतक व्यक्ति के परिजन अस्पताल स्टाफ पर कार्रवाई के लिए अड़ गए और पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव नहीं जाने दिया। महिलाएं रोती रही और मृतक के बेटे और परिजन कार्रवाई करने की मांग करते रहे। अस्पताल काफी लोग एकत्रित हो गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने परिजनों से बातचीत की और उनको शांत किया। वीरवार को मृतक व्यक्ति का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन


मृतक के बेटे ने कहा, अस्पताल में इलाज के बजाय मांगते रहे आधार कार्ड
मृतक व्यक्ति करीब 50 वर्षीय प्रकाश के बेटे सुरेश ने बताया कि उनके पिता प्रकाश सेक्टर-8 में किसी के घर पर मजदूरी कार्य करने के लिए गए थे। वह पहली मंजिल पर कार्य कर रहे थे और संतुलन बिगड़ने पर वह नीचे गिर गए। इसी दौरान वह बेहोश हो गए, उनको जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। सुरेश ने बताया कि जब वह अस्पताल में पहुंचे तो उनके पिता को अस्पताल में एक साइड में लिटाया हुआ था। डॉक्टर ने उनके पिता को चेक नहीं किया, जब वह पहुंचे तो सबसे पहले उनसे आधार कार्ड देने की मांग की गई, जब उन्होंने इसका विरोध जताया तो अस्पताल स्टाफ चेक करने के लिए आया। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टरों की ओर से समय पर उचित इलाज नहीं किया गया। जब वह अपने पिता को अस्पताल लेकर आए, तब उनकी सांस चल रही थी। अस्पताल स्टाफ इलाज के बजाय आधार कार्ड देने की मांग करता रहा। इस वजह से उनकी पिता की जान चली गई।
विज्ञापन


मजदूर पहली मंजिल पर मिस्त्री के साथ मजदूरी कर रहा था। कार्य करने के दौरान तबीयत बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और उसे अस्पताल में इलाज के लिए लगाया गया, लेकिन व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों को समझाया गया। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनीता ढाका, थाना प्रबंधक, सेक्टर-9।

एक मृत व्यक्ति को उनके परिजन अस्पताल में लेकर आए थे। जैसे ही ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने सीपीआर के बाद व्यक्ति के परिजनों को उनकी मौत होने की जानकारी दी तो उनके परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही करने के आरोप लगाए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
- अदिति, प्रवक्ता, जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed