फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Laborer dies after being hit by train

Panipat News: ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after being hit by train
मतलौडा। जींद-पानीपत रेल लाइन पर गांव नारा के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पानीपत सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन

नारा गांव निवासी शमशेर ने बताया कि उसका चाचा महावीर (45) मजदूरी करता था। वह लंबे समय से मानसिक तौर पर बीमार चल रहा था। शनिवार शाम वह दवा लेने गया था। शाम करीब पांच बजे जींद से पानीपत जा रही यात्री गाड़ी की चपेट में आ गया। इसके बाद ट्रेन करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। आधे घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार किया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल होकर तड़पता रहा। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को शवगृह में रखवाया। महावीर ने तक तक दम तोड़ दिया था। उसके दूसरी और तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed