फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Laborer burnt alive due to house fire, second brother narrowly escaped

Panipat News: घर में आग लगने से जिंदा जला मजदूर, दूसरा भाई बाल-बाल बचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Laborer burnt alive due to house fire, second brother narrowly escaped
पानीपत। विकास नगर-एनएफएल में बुधवार देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक युवक जिंदा जल गया, जबकि उसका भाई बाल-बाल बच गया। आग लगने के बाद धुआं छाने से दम घुटने लगा तो दूसरा भाई जागकर कमरे से भाग निकला। उसने अपने भाई को बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह बचा नहीं पाया। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाया है। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी भी पहुंची। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। प्रथम दृष्ट्या फ्रिज में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

आग लगने की घटना बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे की है। विकास नगर के महेश ने बताया कि उसकी मां, उसकी बहन के पास नैनीताल गई हैं। वह और उसका भाई पिछले 20 दिनों से अकेले रह रहे हैं। वह और उसका भाई राजू एक राजमिस्त्री के पास मजदूरी करते हैं। वे दोनों बुधवार शाम करीब साढ़े बजे काम से आए थे। दिनभर अंधड़ चलने से घर में कूड़ा जमा हो गया था। उन्होंने सबसे पहले मकान की सफाई की। उन्हें इस काम में काफी देर हो गई। उनका गैस सिलिंडर खत्म हो गया था। वे चूल्हे पर चाय बनाकर बिस्किट खाकर लेट गए थे। उन्होंने गैलरी में ही चारपाई डालकर फोन देखना शुरू कर दिया। उसे रात करीब 11 बजे नींद आ गई। राजू अंदर कमरे में जाकर सो गया। रात में नींद खुली तो घर में आग लगी थी। उसने राजू को देखा तो वह अंदर पड़ा था। उसने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं को पाया। उसने अंतिम समय में कहा कि उससे निकला नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

महेश और राजू दिनभर मजदूरी कर थक चुके थे। वे शाम को आकर सिलिंडर भी नहीं भरा पाए और चाय बिस्किट खाकर लेट गए। आग लगने पर दम घुटने पर उसकी आंख खुली तो उसका भाई राजू नहीं मिला। उसने उसे आवाज लगाई और कई जगह तलाश की। उसके चिल्लाने पर पास पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए। डायल-112 पर इसकी सूचना दी। पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची और राजू को बाहर निकाला। उस समय तक काफी देर हो चुकी थी। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गैस सिलिंडर खत्म हो गया था। उन्होंने दूसरे चूल्हे पर चाय बनाई थी और बिस्किट खाकर सो गए थे। पुलिस आग लगने का कारण शॉर्ट शर्किट मान रही है। अंदर रखा फ्रिज भी पूरी तरह जल चुका है, आशंका है कि उसी फ्रिज में शार्ट सर्किट हुआ। इसके बाद पूरे कमरे में आग फैलती गई। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि चूल्हे की आग इसका कारण रही है।

पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। विसरा जांच के लिए लैब में भेजा गया गया है। मामले में 174 की कार्रवाई की गई है,
- राकेश शर्मा, प्रभारी, सेक्टर-29 थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed