फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Labor and employee organizations protested and burned the effigy of the US President.

Panipat News: मजदूर और कर्मचारी संगठनों ने अमेरिकी राष्ट्रपति के विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Labor and employee organizations protested and burned the effigy of the US President.
पानीपत। किसान, मजदूर और कर्मचारी संगठनों ने सोमवार को वेनेजुएला जनता के समर्थन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया। संगठनों ने वेनेजुएला देश पर हमला कर सैंकड़ों देश के नागरिकों की हत्या कर रात्रि के समय वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी का अपहरण कर अमेरिका ले जाने की घटना की निंदा की।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त, किसान सभा के जिला प्रधान डॉ. सुरेंद्र मलिक, सचिव राजपाल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान शीशपाल मलिक ने किया। सचिव राजपाल ने बताया कि संगठनों के नेताओं ने अमेरिकी साम्राज्यवाद की आलोचना की और विरोध प्रदर्शन कर अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला दहन किया और कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के नियमों का पालन करते हुए स्वतंत्र देश पर हमला करना पूरी तरह गैरकानूनी है मानवता के खिलाफ है। अमेरिका का मुख्य मकसद वेनेजुएला जो सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है अमेरिकी कंपनियां का दोबारा से कब्जा करने यह हमले किए गए क्योंकि 15 वर्षों पहले वेनेजुएला की सरकार और जनता के संघर्षों के चलते अमेरिकी तेल कंपनियों को देश से बाहर निकाल दिया था। अमेरिका की इस कैट्स और ट्रंप के खिलाफ अमेरिका की जनता भी सड़कों पर उतर आई है। संगठनों ने कहा कि ट्रंप लगातार भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाकर देश के कृषि क्षेत्र और उद्योग धंधों को बर्बाद करने पर तुला हुआ है। संगठनों की मांग हैं कि तुरंत वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को रिहा किया जाए। इस अवसर पर राज्य के वरिष्ठ उप प्रधान बलवान सिंह, जिला उप प्रधान ईश्वर शर्मा, समालखा ब्लॉक प्रधान ईश्वर सिंह कुहाड, कर्मचारी संघ के राज्य उप प्रधान कश्मीर सिंह व सीटू जिला कमेटी के नेता जयभगवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed