{"_id":"57e033fc4f1c1bde40a820e7","slug":"lab-technition-strike-doctors-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब टेक्नीशियन हड़ताल पर गए, डॉक्टरों ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैब टेक्नीशियन हड़ताल पर गए, डॉक्टरों ने संभाला मोर्चा
ब्यूरो पानीपत
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में मरीजों की लगी रही लाइन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा स्टेट मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के आह्वान पर जिले भर के लैब टेक्नीशियन सोमवार से दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के चलते मौसमी बीमारियों से ग्रस्त लोगों को जांच को लेकर भटकना पड़ा। सीएमओ ने बाद में एनएचएम कर्मियों को लैब की जिम्मेदारी सौंप दी। बाद में अस्पताल के डॉक्टर के मोर्चा संभालने के बाद मरीजों ने राहत की सांस ली। लैब टेक्नीशियनों ने मांगें न माने जाने पर सरकार को अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।
लैब टेक्नीशियन की जिला पानीपत इकाई सोमवार को दो दिन की हड़ताल पर चली गई। उनके हड़ताल पर जाते ही सुबह ही अस्पताल में जांच कराने आने वाले मरीजों की लंबी लाइन लग गई। सिविल अस्पताल स्थित दोनों लैब में से किसी में भी जांच के लिए मरीजों के सेंपल नहीं लिए गए। इस कारण मरीज बहुत देर तक लैब के चक्कर काटते रहे। दूसरी तरफ जिले के करीब 31 लैब टेक्नीशियन यहां से सीधे सीएमओ ऑफिस पर पहुंचे और धरना देकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए नारेबाजी की। सिविल सर्जन डॉ. इंद्रजीत सिंह धनखड़ ने अस्पताल के एमएस डॉ. आलोक जैन को एक डॉक्टर के साथ एनएचएम कर्मियों की ड्यूटी लैब में लगाने के आदेश दिए। डॉक्टर और एनएचएम कर्मियों के प्रात: 10 बजे लैब की कमान संभालने के बाद ही जांच के लिए मरीजों के सेंपल लिए गए।
सरकार पर बरसे टेक्नीशियन
लैब टेक्नीशियनों ने सरकार विरोधी नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। जिला प्रधान जयदीप राठी ने कहा सरकार सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले लैब टेक्नीशियनों के साथ वेतन देने में भेदभाव कर रही है। छठवें वेतन आयोग में और उनके वेतन में बहुत सारी विसंगतियां हैं। लैब टेक्नीशियनों को केंद्र के समान वेतन देने की और एनएचएम कर्मियों को नियमित करने, 25 हजार रुपये मासिक वेतन देने की मांग की है।
विज्ञापन
मैं बहुत दिनों से पेट दर्द से परेशान हूं। पथरी के टेस्ट के लिए यूरिन का सेंपल देने के लिए आई थी। लैब में कोई भी टेक्नीशियन नहीं मिला। इस वजह से बहुत देर से इधर-उधर चक्कर काट रही हूं।
मीना देवी, निवासी वधाराम कॉलोनी।
मुझे कई दिनों से बुखार आ रहा है। शरीर में बहुत कमजोरी महसूस हो रही है। बीमारी की जांच के लिए ब्लड देने के लिए आया हूं। यहां पर एक ही कर्मी है, जो ब्लड सैंपल ले रहा है।
शब्बीर, निवासी राजीव कॉलोनी।
मेरी बहू संगीता की बड़े ऑपरेशन से डिलीवरी हुई है। बहू का एचबी (हीमोग्लोबिन) टेस्ट करवाना था। लैब में बहुत भीड़ थी। इस वजह से मुझे बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शीला देवी, निवासी गोहाना।
मैं साढ़े चार माह की गर्भवती हूं। मेरा हीमोग्लोबिन टेस्ट होना बहुत जरूरी है। मैं सुबह से ब्लड टेस्ट के लिए चक्कर काट रही हूं। अस्पताल आकर पता चला कि लैब कर्मचारियों की हड़ताल है।
रीना, निवासी गांव कचरौली
लैब टेक्नीशियनों की हड़ताल को देखते हुए एनएचएम कर्मियों को लैब की जिम्मेदारी दी गई है। लैब में नियमित रूप से टेस्ट किए गए हैं। मरीजों को परेशानी नहीं होने दी गई है। लैब टेक्नीशियनों की हड़ताल का मरीजों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
डॉ. आलोक जैन, एमएस सिविल अस्पताल पानीपत।