{"_id":"6672342aa175604b560f4e04","slug":"kutani-road-filled-with-dirty-water-again-no-drainage-is-taking-place-panipat-news-c-244-1-pnp1004-119831-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कुटानी रोड पर फिर भरा गंदा पानी, नहीं हो रही निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कुटानी रोड पर फिर भरा गंदा पानी, नहीं हो रही निकासी
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड नंबर छह के अंतर्गत आने वाले कुटानी रोड पर एक बार फिर से गंदा पानी भर चुका है। यहां के लोग पिछले दो माह से इसकी परेशानी झेल रहे हैं। इसकी बार बार आ रही शिकायतों पर निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने निगम की सफाई शाखा के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। यहां के हालात देखते हुए संयुक्त् आयुक्त ने अधिकारियों को तुंरत समाधान के आदेश दिए। जिस पर अधिकारियों ने जेनसेट पंप लगाकर पानी की निकासी करवाई।
स्थानीय लोगोें ने बताया कि पिछले दो माह से कुटानी राेड की समस्या बरकार है। यहां करीब दस साल पहले नाले का निर्माण कराया गया था। सड़क नीचे और नाले का लेवल ऊपर होने की वजह से इसकी निकासी नहीं हो पाती। जिससे कुटानी रोड पर कई गांव समेत करीब दस कॉलोनियों के लोगों को आवगमन में परेशानी होती है। इस सड़क पर दीनानाथ काॅलोनी, राकेश नगर, दलबीर नगर, डाबर काॅलाेनी, न्यू दलबीर नगर, गांधी नगर, जगदीश नगर, अशाेक विहार, महादेव काॅलाेनी, काबुली बाग का एरिया भी लगता है। वहीं, कुटानी राजाखेड़ी के ज्यादातर लोग भी यहीं से आवगमन करते हैं।
गौरतलब है कि इस रोड पर जलभराव की समस्या सालों पुरानी है। लोग विरोध प्रदर्शन स्वरूप् इस गंदे पानी में धान की रोपाई तक कर चुके हैं। वहीं, सर्वजातीय जन पंचायत के अध्यक्ष एडवाकेट सुरेंद्र अहलावत यहां मच्छली तक छोड़ चुके हैं। बावजूद आज तक निगम इसका समाधान नहीं करा पाया है।
विज्ञापन
वर्जन-
संयुक्त आयुक्त के साथ मौके पर पहुंचे निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र नरवाल का कहना है कि जल्द ही इस गंदे पानी की निकासी कराई जाएगी। लोगों की समस्या का जल्द समाधान होगा।