{"_id":"60a801518ebc3e2be10f9133","slug":"kovid-s-patient-absconded-from-civil-hospital-found-insensitive-at-bus-stand-after-12-hours-panipat-news-knl706587174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल से कोविड का मरीज फरार, 12 घंटे बाद बस स्टेंड पर बेसुध हालत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल से कोविड का मरीज फरार, 12 घंटे बाद बस स्टेंड पर बेसुध हालत में मिला
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से शुक्रवार की सुबह कोरोना संक्रमित मरीज फरार हो गया। सूचना पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। सिक्योरिटी गार्ड ने अस्पताल में मरीज की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। सूचना पीएमओ को दी गई। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने अस्पताल के स्टाफ की मदद से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मरीज को ढूंढा। मरीज शुक्रवार शाम चार बजे बस स्टैंड के पास सड़क पर बेसुध मिला। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे अपने साथ घर ले गए, जहां उसको होम आइसोलेट कर दिया गया। पीएमओ ने मामले में जांच के निर्देश दे दिए हैं।
सुनील कुमार ने बताया कि उसका 61 वर्षीय मामा टोपन दास निवासी सुभाष बाजार पिछले पांच दिन से बीमार था। 18 मई को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सांस लेने में भी उनको काफी दिक्कत हो रही थी। इमरजेंसी वार्ड में दाखिल मामा वीरवार रात 10 बजे सो गया था। सुबह चार बजे उनको गार्ड ने बताया कि मामा टोपन दास वार्ड से फरार हो गया है। गार्ड की मदद से उन्होंने अस्पताल में उनको ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिले। परिवार के दूसरे लोग भी पूरे शहर में उनकी तलाश कर रहे थे। वह शाम को बस स्टैंड के पास सड़क पर बेसुध हालत में मिले।
किसकी लापरवाही, जांच होगी : डॉ. ग्रोवर
मरीज किसकी लापरवाही से फरार हुआ है, उस वक्त स्टाफ कहां था, इन सभी तथ्यों की जांच की जाएगी। ऐसे संक्रमित मरीजों का अस्पताल से फरार होना चिंता का विषय है। ये दूसरे मरीजों के लिए भी खतरा हो सकते हैं।
विज्ञापन
-डॉ. संजीव ग्रोवर, पीएमओ, सिविल अस्पताल