फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Knitting trade will start soon under dual training system in ITI Panipat

आईटीआई पानीपत में दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के तहत जल्द शुरू होगी निटिंग ट्रेड : डॉ. कृष्ण कुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Knitting trade will start soon under dual training system in ITI Panipat
पानीपत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिलों के लिए प्रक्रिया जारी है। जिन-जिन छात्रों को ऑनलाइन सीट अलॉट हो चुकी है, वे छात्र आईटीआई में आकर अपने-अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवा रहे हैं। छात्र-छात्राएं दाखिलों के प्रति रुचि दिखा रहे हैं। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य व जिला नोडल अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि हमारी आईटीआई में पिछले दो वर्षों से स्पिनिंग टेक्नीशियन और टेक्सटाइल वेट् प्रोसेसिंग टेक्नीशियन की ट्रेड सुचारू रूप से चल रही है। यह ट्रेड पानीपत उद्योग जगत की मांग के अनुसार चलाई गई थी और इन दोनों ट्रेड से पासआउट बच्चे पानीपत के उद्योगों में रोजगार पा रहे हैं। इस सत्र से विभाग ने पानीपत आईटीआई के लिए और दो नई ट्रेड मंजूर की है जिनके दाखिले भी चल रहे हैं। इनमें फायर टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट व बेसिक कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड हैं।
विज्ञापन

डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि गत दिवस शहर के जाने माने उद्योगपति लक्ष्मी इंटरनेशनल पानीपत के चेयरमैन भीम राणा से वार्ता हुई और उन्होंने टेक्सटाइल जगत के क्षेत्र में रुचि दिखाते हुए आईटीआई में निटिंग ट्रेड चलाने की सिफारिश की। उन्होंने कहा कि वे इस ट्रेड के लिए मशीनरी व ट्रेनर उपलब्ध करवाएंगे और इस ट्रेड से संबंधित जो भी जरूरत होगी, वह भी पूरी करेंगे। साथ ही साथ छात्रों को उद्योग भ्रमण का भी मौका समय-समय पर देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed