फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Knife hit for opposing abuses

Panipat News: ाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने किया चाकू से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Knife hit for opposing abuses
पानीपत। कश्यप कॉलोनी में मकान के बाहर बैठे युवक पर आरोपियों ने चाकू और बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया। घायल ने बताया कि आरोपी गालीगलौज कर रहे थे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। घायल को सामान्य अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है, वहीं पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कश्यप कॉलोनी निवासी सेवा ने बताया कि 12 जनवरी को शाम छह बजे वह अपने भाई दलबीर के साथ अपने घर के बाहर गली में खड़ा था। कार में राकेश और उसका मामा तेजा सवार होकर आए और गालीगलौज करने लगे। उन्होंने गालीगलौज का कारण पूछा तो तेजा ने फोन कर गांव सुताना निवासी प्रदीप समेत 10-15 युवकों को बुलाया। उन्होंने आते ही उन पर लाठी डंडों से हमला करना शुरू कर दिया। राकेश, प्रदीप व तेजा ने उसके भाई पर चाकू व बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कया। उन्होंने बचाव के लिए शोर मचाया तो आस पास के लोग इकट्ठा हो गए, जिन्होंने छुड़वाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से भाई दलबीर को हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed