फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Knife attack on barber returning home from shop

Panipat News: दुकान से घर लौट रहे नाई पर चाकू से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Knife attack on barber returning home from shop
पानीपत। बाल जाटान गांव में दुकान से घर लौट रहे नाई पर पांच आरोपियों ने मिलकर हमला कर दिया। आरोपियों ने तीन माह पुरानी रंजिश का बदला लिया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाल जाटान गांव निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वह तीन माह पहले गांव से 20 आदमी मिलकर खाटू श्याम बाबा पर पैदल गए थे। रास्ते में हुक्का पीने को लेकर उसकी व अनिल राठी की आपस में कहासुनी हो गई थी। इस बात की रंजिश रखे हुए था। 10 दिसंबर को शाम करीब साढ़े सात बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। पुरानी रंजिश के चलते रास्ते में ही जीतू, अनिल, रितिक, दिलावर, हरेंद्र ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। तेजधार हथियार से उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। उसे जबरदस्ती गाड़ी में डालने का प्रयास किया, उसने विरोध किया तो उस पर चाकू से हमला कर दिया। वह जमीन पर गिरा तो आरोपी उसे मृत समझकर फरार हो गए। बेहोशी की हालत में परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed