फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Knife and bike recovered from the accused cousin

Panipat News: हत्यारोपी मौसेरे भाई से चाकू व बाइक बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Knife and bike recovered from the accused cousin
पानीपत। चांदनी बाग थाना ने रिसालू रोड स्थित फार्मा कंपनी के प्रबंधक रामनिवास की हत्या के आरोपी मौसेरे भाई भगवानदास से चाकू व मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस ने रिमांड अवधि पूरा होने के बाद आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विदित है कि रिसालू रोड स्थित फार्मा कंपनी के प्रबंधक कैथल जिले के डयोड़ खेड़ी गांव के रामनिवास की सोमवार दोपहर की सेक्टर-11 स्थित ड्रेन नंबर-एक के पास चाकू मारकर हत्या कर दी थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि उसका मौसेरा भाई भगवानदास रामनिवास के साथ हेल्पर है। वह रामनिवास घर से कंपनी के लिए आया था। उसे लेने के लिए साजिशन मौसेरा भाई भगवानदास सिवाह बस अड्डे पर गया।
विज्ञापन

वहां से लौटते समय सेक्टर-12 एसडीवीएम स्कूल के पास गंदा नाला रोड पर चाकू से गोद हत्या कर फरार हो गया था। सीने समेत शरीर पर करीब आठ वार किए थे। पुलिस ने सबूत जुटा केस दर्ज कर मंगलवार शाम को थाना के पास से गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। थाना चांदनी बाग के प्रभारी संदीप ने बताया कि आरोपी भगवानदास से वारदात में प्रयुक्त चाकू व मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed