फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kisan Bhawan will get a new head on 19th, the tussle was going on for a long time

Panipat News: 19 को मिलेगा किसान भवन का नया प्रधान, लंबे समय से चल रही थी खींचतान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Kisan Bhawan will get a new head on 19th, the tussle was going on for a long time
पानीपत। लंबे समय से चल रही खींचतान के बाद अब किसान भवन को नया प्रधान मिलने जा रहा है। इसके लिए 19 नवंबर को चुनाव निर्धारित किया गया है। यह चुनाव बापौली के सरकारी स्कूल में 19 नवंबर को सुबह 10 से शाम तीन बजे तक होंगे। जिस प्रत्याशी के पक्ष में ज्यादा किसान होंगे, उसे ही नया प्रधान चुना जाएगा। चुनाव में केवल सनौली और बापौली ब्लॉक के किसान भाग लेंगे। चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने के लिए किसानों को अपना आधार कार्ड दिखाना होगा, ताकि कोई बाहर से प्रक्रिया में शामिल न हो पाए। वहीं, चुनाव को लेकर 11 नवंबर को बैठक भी होगी।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया को लेकर एक बैठक शनिवार को किसान भवन कमेटी के संयोजक पवन कादियान की अध्यक्षता में किसान भवन में हुई। इसमें चूहड़ सिंह रावल, हरेंद्र राणा, सुखबीर सिंह, जय करण और नर सिंह बेनीवाल ने भाग लिया। इसमें सर्वसम्मति से चुनाव को लेकर ये फैसले किए गए। बैठक में किसान नेताओं ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि चुनाव में केवल सनौली, बॉपौली ब्लॉक के किसान ही भाग लेंगे। इसमें कोई बाहरी व्यक्ति दखल न दे, इसके लिए आधार कार्ड मांगे गए हैं। आधार कार्ड दिखाने के बाद ही चुनाव स्थल यानी सरकारी स्कूल बॉपौली में एंट्री होने दी जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से इसकी वीडियोेग्राफी भी कराई जाएगी। इन प्रस्ताव को लेकर एक बैठक 11 नवंबर को भी होगी।
विज्ञापन

वहीं, किसान भवन की कमेटी के चुनाव संबंधित ये प्रस्ताव जिला प्रशासन को भी भेजे जाएंगे। जिला प्रशासन और नगराधीश से सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की जाएगी ताकि चुनाव स्थल पर शांति और कानून व्यवस्था बनी रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed