{"_id":"629e696b12976b0795529995","slug":"kirti-rawal-is-leading-the-haryana-team-in-khelo-india-panipat-news-knl110700050","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्ति रावल कर रही खेलो इंडिया में हरियाणा टीम का नेतृत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्ति रावल कर रही खेलो इंडिया में हरियाणा टीम का नेतृत्व
विज्ञापन
बापौली। जलालपुर प्रथम गांव के दिनेश रावल की बेटी और नव ज्योति मॉडल स्कूल की खेल नर्सरी की छात्रा कीर्ति रावल ने पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया गेम्स में हरियाणा की वॉलीबाल टीम का नेतृत्व किया है। अंडर 19 आयु वर्ग की कप्तान कीर्ति के नेतृत्व की बदौलत हरियाणा की टीम ने गुजरात को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मंगलवार को फाइनल मुकाबला होगा। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
नव ज्योति मॉडल स्कूल की खेल नर्सरी की तीन खिलाड़ी खेलो इंडिया में हरियाणा की वॉलीबाल टीम (अंडर 19 आयु वर्ग) में खेल रही हैं। इनमें कीर्ति रावल, अनु रावल और शिवानी रावल शामिल हैं। कीर्ति टीम की कप्तान हैं। नव ज्योति मॉडल स्कूल जलालपुर प्रथम के चैयरमेन राजेश शर्मा और प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने महिला खिलाड़ियों को बधाई दी। इसका श्रेय वरिष्ठ कोच फौजी ईशम सिंह, कोच सन्नी, कोच बिजेंद्र रावल और वॉलीवाल फैडरेशन पानीपत सचिव कवलजीत सिंह की मेहनत और सहयोग को दिया।
-
एशिया खेलने के लिए उड़ीसा में कर रही हैं अभ्यास
स्कूल के चैयरमेन राजेश शर्मा ने बताया कि कीर्ति का चयन भारतीय टीम की वॉलीबाल अंडर-20 आयु वर्ग में कैंप के लिए हुआ है। अब वह उड़ीसा में लगातार अभ्यास कर रही हैं। उसके साथ स्कूल की खेल नर्सरी की तनु राठी का चयन भी भारतीय टीम के लिए हो चुका है।
विज्ञापन
-
स्कूल समय में बनी नींव तो बढ़ रही लक्ष्य की ओर
कीर्ति रावल ने बताया कि उन्होंने गांव के ही नव ज्योति मॉडल स्कूल से 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। इस दौरान स्कूल प्रबंधक कमेटी की ओर से खेलों को लेकर कराए गए कड़े अभ्यास के कारण उनकी स्कूल समय से ही नींव बन गई, जिसकी बदौलत वह अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही हैं।