{"_id":"616f27fd5aae4537710ccfa3","slug":"killed-by-tax-then-brought-his-own-family-members-panipat-news-knl870409177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: कव्वाली सुन लौट रहे दोस्त की ईंट मारकर हत्या, फिर खुद ही लेकर आया परिजनों को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पानीपत: कव्वाली सुन लौट रहे दोस्त की ईंट मारकर हत्या, फिर खुद ही लेकर आया परिजनों को
Wed, 20 Oct 2021 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:48 AM IST
सार
पानीपत में एक दोस्त ने ईंट मारकर युवक की जान ले ली। मृतक कव्वाली सुनकर लौट रहा था। नशेड़ी दोस्त से उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और उसने तैश में आकर हत्या कर दी। उसके बाद नाटक रचा और मौत की बात कहकर उसके परिजनों को बुलाकर लाया। पुलिस भी आ गई और शक होने पर उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पानीपत की कलंदर पीर दरगाह में आयोजित कव्वाली सुनकर लौट रहे युवक की सोमवार रात करीब ढाई बजे उसके ही दोस्त ने ईंट मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने नशे की हालत में दोस्त को रोका था। दोनों में झगड़ा हुआ और हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने अपने साथी को ऑटो मंगवाया और शव को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन राहगीरों ने उसे देख लिया तो वह जा नहीं सका। आरोपी ने नाटक किया और मृतक दोस्त के घर जाकर उसके परिजनों को खुद बुलाकर लाया। राहगीरों ने वारदात की सूचना किला थाना पुलिस को दी। मृतक रानी मोहल्ला के माटा चौक का रहने वाला श्रमिक सुनील (23) था।
ये भी पढ़ें-पानीपत: दो बदमाशों ने मोबाइल शोरूम से साढ़े 22 लाख के मोबाइल और चार लाख नकदी की चोरी, सीसीटीवी की डीवीआर तोड़ी
सीने पर हाथ रख धड़कन देखी तो हुआ पुलिस को शक
किला थाना पुलिस के आग्रह पर सीआईए की दो टीमें वहां पहुंचीं। आरोपी जब बार-बार शव के सीने पर हाथ रखकर धड़कन जांचने का प्रयास कर रहा तो पुलिस को शक हुआ और उसे हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। किला थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। मृतक का बड़ा भाई कुलदीप भी श्रमिक है। सुनील सोमवार की सात साढ़े 9 बजे अमन डीजे वाले के साथ कलंदर पीर दरगाह पर कव्वाली के कार्यक्रम में गया था।
विज्ञापन
नशे का आदी है आनंद
उसके ताऊ जयभगवान ने बताया कि सुनील वहां से रात 11:30 बजे घर के लिए पैदल निकला था। शिव चौक के पास उसे कॉलोनी का ही आनंद मिला। आनंद नशे का आदी है और पहले कई वारदात कर चुका है। उसने सुनील के साथ झगड़ा किया और फिर सिर पर ईंटों से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद रात करीब ढाई बजे आनंद उनके घर आया और कहा कि सुनील की सड़क पर मौत हो गई है, उसका शव शिव चौक पर पड़ा है। वे तुरंत मौके पर पहुंचे। यहां पर पहले से राहुल नाम का युवक ऑटो लेकर खड़ा था। राहुल के ऑटो में खून पड़ा था। शव के पास ईंट पड़ी थी।
ये भी पढ़ें-सुविधा: अस्पतालों में इलाज के लिए लंबी लाइनों में लगने से मिलेगा छुटकारा, इस एप से घर से ही कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
नशे में पुलिस के सामने की अजीब हरकतें
सुनील के सिर में चोट के गंभीर निशान थे। सिर से खून बह रहा था। आनंद बार-बार शव को हिला-ढुला रहा था। उन्होंने किला थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस 10 मिनट में वहां पहुंच गई। पुलिस के सामने भी आनंद नशे में अजीब हरकतें कर रहा था। उन्होंने आनंद व राहुल पर हत्या का शक जाहिर किया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। राहुल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आनंद ने ईंट मारकर सुनील की हत्या की है। वह बेकसूर है। उसको आनंद ने ये कहकर बुलाया था कि दोस्त का एक्सीडेंट हो गया है, उसको अस्पताल में लेकर जाना है। यहां आने के बाद पता चला कि आनंद ने सुनील की हत्या कर दी है।
ये भी पढ़ें-कुंडली बाॅर्डर: स्थानीय लोगों की पुलिस से मांग, बोले- सुरक्षा दें या अस्थायी जेल बनाकर उसमें रखें, हत्याकांड के बाद लगने लगा है डर
आरोपी को हिरासत में लिया गया है। सीआईए-3 उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल नशे की हालत में दोनों के बीच झगड़ा होने की बात सामने आई है।
-महीपाल सिंह, एसएचओ, किला पुलिस थाना