फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kidnapped child from outside school, grandfather casts doubt on daughter-in-law

स्कूल के बाहर से बच्चा अगवा, दादा ने पुत्रवधू पर जताया शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped child from outside school, grandfather casts doubt on daughter-in-law
पानीपत। विकास नगर में गत चार जनवरी को एक स्कूल के बाहर से 10 वर्षीय बच्चा अगवा हो गया। सीसीटीवी फुटेज में एक घूंघट निकाली हुई महिला उसे युवक के साथ मिलकर कार में ले जाती दिखी तो दादा ने मायके गई पुत्रवधू पर शक जाहिर कर पुलिस को शिकायत दी। जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने गृहमंत्री का दरवाजा खटखटाया। अब महीने भर बाद उनके आदेश से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी जीतराम ने बताया कि उसका पोता विनय (10) गौतम स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र है। चार जनवरी को विनय स्कूल से छुट्टी का काम लेने के बाद सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्कूल से निकला तो एक गुलाबी रंग के सूट में घूंघट डाली हुई अज्ञात महिला ने उसे जबरदस्ती उठा लिया। उसके साथ एक युवक भी था।
विज्ञापन

जीतराम का आरोप है कि दोनों ने उनके पोते का अपहरण कर लिया। विनय ने शोर मचाया तो स्कूल कर्मचारी बाहर निकले, लेकिन तब तक आरोपी उसे लेकर भाग गए। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। स्कूल प्रबंधक ने उन्हें वारदात की सूचना दी। स्कूल पहुंचकर उन्होंने फुटेज चेक किया तो आरोपी महिला पुत्रवधू मंजू जैसी दिखी। जीतराम का आरोप है कि मंजू मायके में है। वह कई बार विनय को ले जाने की कोशिश कर चुकी थी लेकिन इस बार अगवा कर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर लापरवाही का आरोप
परिजनों ने सेक्टर 29 थाना पुलिस पर आरोप लगाया कि वह थाने में गए तो वहां पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने शिकायत दर्ज तक नहीं की। डीएसपी, एसपी और सीएम विंडों पर शिकायत दी, लेकिन नतीजा सिफर रहा। दर्जनों चक्कर काटने के बाद उन्होंने 21 फरवरी 2022 को गृहमंत्री का दरवाजा खटखटाया। उनके आदेश के बाद अब रिपोर्ट दर्ज हुई है।

दादा की शिकायत पर मंजू व एक अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 365 व 34 के तहत रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी गई है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद, सेक्टर 29 थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed