{"_id":"5ea7228e8ebc3e903b730773","slug":"kidnapped-and-beaten-by-a-young-man-panipat-news-knl292869106","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को किडनैप करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को किडनैप करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुटानी गांव के एक युवक को घर से बुलाकर गनप्वाइंट पर किडनैप किया गया। उसे एक फार्म हाउस में लाकर बुरी पीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में किला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कुटानी गांव निवासी मोहित ने आरोप लगाया है कि रविवार को वह अपने खेत से गेहूं कटवाकर रात आठ बजे घर पर उतार रहा था। इसी बीच गांव निवासी काला और सतीश आए और एक काम बताकर उसे एक्टिवा पर बैठाकर गांव के मोड़ पर लाए। जहां पर एक इको स्पोर्ट कार खड़ी थी, जिसमें बैठे करण और बिजेंद्र ने उस पर रिवाल्वर तान दी और कार में खींच लिया। उसे किडनैप कर वे अपने फार्म हाउस पर ले गए। जहां पहले से ही बंटी, सतपाल और सोनू मौजूद थे। फार्म हाउस पर कार से उतारकर सातों ने उसे बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। सातों उसे बेहोश छोड़कर फरार हो गए। रात करीब साढ़े 11 बजे परिजन उसे खोजते हुए फार्म हाउस पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सभी आरोपी मौके से फरार है। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।