{"_id":"5d2cd3968ebc3e6cbd38dfc7","slug":"kidnaped-some-one-panipat-news-rtk5050003168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ दिनों पहले बेची थी करोड़ों की जमीन, 15 दिन से अपहरणकर्त्ता कर रहे थे रेकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ दिनों पहले बेची थी करोड़ों की जमीन, 15 दिन से अपहरणकर्त्ता कर रहे थे रेकी
विज्ञापन
पानीपत। नरेश अगघी का फार्म हाउस ।
- फोटो : panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल टाउन कोठी नंबर 41-आर निवासी जमींदार नरेश अग्घी अपहरण कांड में पुलिस जांच में हर रोज नया मोड़ सामने आ रहा है। सोमवार को पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ दिनों पहले ही नरेश ने उसकी भूमि बेची थी। जिसका करोड़ों रुपये में सौदा हुआ था। इतना ही नहीं तय सौदे के रुपये भी नरेश ले चुका था। वहीं दूसरा अहम पहलू ये सामने आया है कि बदमाश नरेश के घर से उसके फॉर्म सहित उसकी आने-जाने वाली हर जगह पर उसकी रेकी करीब 15 दिनों से कर रहे थे। इसके बाद बदमाशों ने नरेश के अपहरण की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश जानते थे कि अग्घी काफी मोटी रकम उन्हें दे सकता है, इसी एवज में बदमाशों ने उससे एक करोड़ रुपये की मांग की थी। इसके बाद 20 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था।
- खराब ट्रैक्टर देखने गए थे अग्घी, प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर मिला सही :
गौरतलब है कि शुक्रवार रात नरेश के पास फोन आया कि उनका ट्रैक्टर खराब हो गया है। जिसकी सूचना मिलने पर वो सौदापुर स्थित उनके फॉर्म हाउस पर खराब ट्रैक्टर को देखने के लिए गए थे। जब वो गांव के मोड़ पर पहुंचे, तो उनका आई-20 कार सवार हथियारों से लैस पांच बदमाशों ने अपहरण कर लिया। सोमवार को पुलिस ने फॉर्म हाउस पर खड़े ट्रैक्टर को एक इंजीनियर से चेक कराया। इंजीनियर ने प्राथमिक जांच में ट्रैक्टर को ठीक बताया। इससे संबंधित मामले वारदात को अंजाम को दिलवाने में किसी परिचित के होने की आशंका बहुत ज्यादा बढ़ गई है।
- पानीपत, सोनीपत व कुंडली बार्डर के उठाए गए डंप, मिले कई संदिग्ध मोबाइल नंबर:
संबंधित मामले में जांच कर रही साइबर सेल टीम ने गांव सौदापुर में शनिवार रात 8 बजे से 9 बजे तक टावर डंप उठाया। वहीं मुरथल से लेकर सोनीपत व कुंडली बॉर्डर तक रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक का टावर डंप उठाया गया। जिस दौरान पुलिस व साइबर सेल टीम को कई संदिग्ध नंबरों को निकाल, उनकी कुंडली खंगाल रही है। वहीं पुलिस की एक टीम का कहना है कि हो सकता है बदमाश उनके साथ उनके मोबाइल फोन लेकर आए ही नहीं थे, क्योंकि डंप के जरिए अभी तक भी ठोस सुराग नहीं हासिल हुआ है।
विज्ञापन
- मुरथल टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखी दोनों कार:
रविवार-सोमवार को मॉडल टाउन थाना प्रभारी सुनिल कुमार काफी पुलिस बल के साथ पहले सौदापुर व फिर नरेश के फार्म हाउस पर जांच करने पहुंचे। इसके बाद पुलिस मुरथल, सोनीपत होती हुई कुंडली बॉर्डर पहुंची। जिस दौरान मुरथल टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में नरेश की रेंज रोवर व बदमाशों की आई-20 कार एक साथ गुजरती हुई दिखाई दी। इसके अलावा पुलिस करीब 75 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाल चुकी हैं, जिनमें से करीब 20 सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग ले चुकी है।