फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Khurda operator commits suicide by shooting himself with a licensed revolver

Panipat News: लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार खुर्दा संचालक ने दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Khurda operator commits suicide by shooting himself with a licensed revolver
पानीपत।
विज्ञापन

कुटानी रोड स्थित हनुमान कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय खुर्दा संचालक ने शनिवार दोपहर को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को सिर में गोली मार ली। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। उसने लिखा कि वह अपनी जिंदगी से परेशान चल रहा था। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। एफएसएल टीम ने भी मौके का मुआयना किया। इस दौरान मृतक की पिस्टल भी मौके से बरामद की गई।
परिजनों ने बताया कि हनुमान कॉलोनी निवासी साहिल कश्यप (24) शराब का खुर्दा चलाता था। वह शनिवार सुबह घर से हनुमान कॉलोनी स्थित खुर्दे पर गया था, जहां दोपहर करीब डेढ़ बजे उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी, थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। घटना का पता चलते ही परिवार व रिश्तेदार जिला नागरिक अस्पताल में पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि साहिल की शादी नवंबर 2022 में हुई थी। उसका बड़ा भाई राहुल उर्फ झटका है। उस पर कई मामले भी विचाराधीन हैं।
विज्ञापन


मैं जिंदगी से परेशान हूं, अपनी मौत का खुद जिम्मेदार हूं
मैं साहिल कश्यप अपने होशोहवास में लिख रहा हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं। मेरे मरने के बाद कोई और मेरी मौत का जिम्मेदार न होगा, मैं खुद हूं। अपने होशोहवास में मैं खुद मर रहा हूं। मैं इस जिदंगी से बहुत परेशान था। इसलिए मैं मर रहा हूं। कृपा मेरी मौत का जिम्मेदार किसी को न ठहराया जाए..... इसके नीचे साहिल कश्यप के हस्ताक्षर और दो मार्च 2024 की तिथि लिखी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन












विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article