फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Khelo India Youth Games - 2021 torch reached in Panipat

पानीपत में पहुंची खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2021 की मशाल, खिलाड़ियों में उत्साह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Khelo India Youth Games - 2021 torch reached in Panipat
पानीपत। खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021 की मशाल बुधवार को शाम पांच बजे स्थानीय शिवाजी स्टेडियम पहुंची। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए मशाल यात्रा निकाली गई। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की मशाल को लेकर खिलाडियों से लेकर शहरवासियों में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

मशाल के शहर में पहुंचते ही सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई। फूलों की बारिश की गई। युवाओं ने खेलेगा हरियाणा जीतेगा हरियाणा के नारे लगाए। इस अवसर पर पानीपत के विभिन्न स्कूलों की तरफ से आई टीमों ने अपनी प्रस्तुति दी। मशाल के शिवाजी स्टेडियम में पहुंचने पर जिला उपायुक्त सुशील सारवान एवं सांसद संजय भाटिया सहित प्रशासनिक अधिकारियों, खिलाड़ियों और गणमान्य लोगों ने अभिनंदन किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि दुनिया में हरियाणा के खिलाडियों का डंका बज रहा है। हमारे खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत दर्ज कर रहे हैं। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव शृंखला के तहत पंचकूला में चार जून से आरंभ होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स - 2021 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी हरियाणा को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी जसबीर सिंह ने खेलो इंडिया कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि प्रदेश सरकार खिलाडियों की ओर विशेष रूप से ध्यान दे रही हैं। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा तलाशने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर एसडीएम बिजेंद्र ढूल,सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, अतिरिक्त सीईओ जिला परिषद रविंद्र मलिक, सीटीएम राजेश सोनी, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप पालीवाल,जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह मलिक व जिला के अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed