फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Khelo Haryana will be organized from August 27

27 अगस्त से होगा खेलो हरियाणा का आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Khelo Haryana will be organized from August 27
राज्यस्तरीय खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा 27 से 29 अगस्त तक राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा का आयोजन 20 खेलों के साथ करने जा रहा है। जिसके ट्रायल 16 और 17 अगस्त को होंगे।
विज्ञापन

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राज यादव ने बताया कि 16 अगस्त को आर्चरी के लिए केंद्रीय विद्यालय नौल्था, बास्केटबाल के लिए ऋषिकुल स्कूल गांव कुराना, हॉकी के लिए आर्य कन्या सीनियर सेकेेंडरी स्कूल जीटी रोड पानीपत, हैंडबॉल के लिए राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव अहर, जूड्डो के लिए शिवाजी स्टेडियम पानीपत में, कोबाक्सिंग के लिए शिवाजी स्टेडियम, खो-खो के लिए राजकीय उच्च विद्यालय गांव बलाना, वेटलिफ्टिंग के लिए शिवाजी स्टेडियम पानीपत में ट्रायल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 16 व 17 अगस्त को कुश्ती के लिए राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर इसराना, एथलेटिक्स के लिए जिला स्तरीय खेल स्टेडियम चौटाला रोड सिवाह, कबड्डी नेशनल स्टाइल के लिए कबड्डी हॉल गांव बुड़शाम में ट्रायल होंगे।
विज्ञापन

17 अगस्त को बैडमिंटन के लिए ए-टू-एस बैडमिंटन अकादमी शौदापुर, साइक्लिंग के लिए शिवाजी स्टेडियम, फुटबाल के लिए राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव सिवाह, जिम्नास्टिक के लिए शिवाजी स्टेडियम, लॉनटेनिस के लिए शिवाजी स्टेडियम पानीपत, शूटिंग के लिए द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स अकादमी सेक्टर-24 उझा रोड पानीपत, टेबल टेनिस के लिए रोटरी क्लब मॉडल टाउन पानीपत, वालीबाल के लिए शिवाजी स्टेडियम पानीपत तैराकी के लिए जीडी गोयंका स्कूल पानीपत में ट्रायल होंगे। उन्होंने बताया कि सभी खेलों के चयन सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे। सभी खिलाड़ी अपना जन्म प्रमाणपत्र, दसवीं की मार्कशीट, आधारकार्ड तथा पासपोर्ट में से कोई भी दो दस्तावेज साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed