फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Khandelwal defeated Sachdeva by 16 votes, HCC chairmanship almost certain.

Panipat News: खंडेलवाल ने सचदेवा को 16 वोट से हराया, एचसीसी का चेयरमैनी लगभग पक्की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Khandelwal defeated Sachdeva by 16 votes, HCC chairmanship almost certain.
पानीपत। पानीपत काे पहली बार हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स की चेयरमैनी का मौका मिलेगा। उम्मीदवारी तय करने के लिए चुनाव में विनोद खंडेलवाल ने प्रीतम सचदेवा को 16 वोट से करारी शिकस्त दी। 37 में से 26 वोट विनोद खंडेलवाल को मिले, जबकि प्रीतम सचदेवा को 10 वोटों में संतोष करना पड़ा। एक वोट रद्द पाया गया। अब वे हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन के दावेदार होंगे। अब तक प्रदेश से कोई भी उद्यमी उनके सामने चुनाव में नहीं आया है।
विज्ञापन

वे प्रदेश चेयरमैन के लिए पानीपत के तीसरे उद्यमी होंगे। उनसे पहले पंकज कपूर व 1966 में पवन कुमार चेयरमैन रह चुके हैं। पानीपत चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन विनोद धमीजा की अध्यक्षता में सोमवार को जिमखाना क्लब प्रदेश चेयरमैन के लिए उम्मीदवार चयनित करने के लिए मतदान किया। सुरेंद्र मित्तल को चुनाव अधिकारी बनाया गया। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश चेयरमैन के लिए विनोद खंडेलवाल और प्रीतम सचदेवा मैदान में उतरे। यहां 37 सदस्यों ने मतदान किया। इसके बाद इनकी गणना की गई। जिसमें एक मत रद्द पाया गया। विनोद खंडेलवाल को 26, जबकि प्रीतम सचदेवा को 10 वोट मिले। विनोद खंडेलवाल का उनके समर्थक उद्यमियों ने स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि बुधवार को विनोद खंडेलवाल को एससीसी का प्रदेश चेयरमैन घोषित किया जा सकता है। चेयरमैन पद के लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व चेयरमैन विनोद खंडेलवाल व प्रीतम सचदेवा आमने-सामने थे। दोनों ने ही चेयरमैनी के लिए दांव ठोका था। 15 सितंबर को निजी होटल में हुई बैठक में एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई थी। इसलिए चैंबर ऑफ कॉमर्स के 371 सदस्यों के नाम की पर्ची से 40 पर्ची निकाली गई थी। इनमें से 37 सदस्यों से मतदान कराया गया। इनमें विनोद खंडेलवाल की जीत हुई। मतदान शाम पांच बजे शुरू हुआ था।
विज्ञापन


बॉक्स
प्रीतम सचदेवा को दूसरी बार दी मात
प्रीतम सचदेवा विनोद खंडेलवाल को अपना गुरु मानते हैं। वे इस बात को कई बार मंच पर भी कह चुके हैं। प्रीतम सचदेवा 2018 तक दो बार चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन रहे। वो 2018 में तीसरी बार चेयरमैन का चुनाव लड़ने को इच्छुक थे, लेकिन लगातार चेयरमैन रहने पर उनका विरोध हो गया था। प्रीतम सचदेवा ने अपना रुतबा कायम करने के लिए अपने समर्थित विवेक गर्ग को मैदान में उतारा था। विनोद खंडेलवाल ने उनको छह वोट से हरा दिया था। तब से दोनों के बीच दूरी बढ़ गई। प्रीतम सचदेवा ने पिछले पांच साल से चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठकों से भी दूरी बनाए रखी थी। विनोद खंडेलवाल साढ़े चार साल तक चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पानीपत के उद्यमी का चेयरमैन बनना लगभग तय

हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स में कुल 832 सदस्य हैं। इनमें पानीपत के 371 सदस्य हैं। इसमें कैथल में 150, कुरुक्षेत्र के 29, अंबाला के 69, फरीदाबाद के 20, करनाल के 72, पंचकूला के 25 व यमुनानगर के 96 सदस्य हैं।

बॉक्स

विनोद खंडेलवाल का सफर


1. 1993 से 2010 तक हरियाणा व्यापार मंडल में जिला सचिव रहे।


2. 2005-06 में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के प्रधान और 2010-11 में सहायक गवर्नर रहे।


3. चैंबर में 2010-13 तक कैशियर रहे।

4. प्रीतम सचदेवा के चेयरमैन रहते 2013-16 तक सचिव रहे।
5. 2018 में चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन चुने गए।

6. 2020 में उनको दोबारा सर्वसम्मति से चेयरमैन चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed