फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Karwa Chauth: Markets are buzzing with shopping going on in full swing

करवाचौथ : बाजार बढ़ी रौनक, जमकर हो रही खरीदारी

Sun, 05 Oct 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 05 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth: Markets are buzzing with shopping going on in full swing
दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। करवाचौथ नजदीक आते ही बाजार में रौनक बढ़ गई है। महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं। इंसार बाजार समेत शहर के प्रमुख बाजार में महिलाएं सुबह से खरीदारी करने पहुंच रही हैं। खासकर सूट, चूड़ी और कपड़ों की दुकानों पर अपेक्षाकृत अधिक भीड़ है।
इंसार बाजार में सामान्य दिनों की अपेक्षा खरीदारी अधिक रही। सनौली की पूजा ने बताया कि करवाचौथ का व्रत सिर्फ उपवास नहीं बल्कि श्रृंगार और परंपरा का संगम है। हर महिला चाहती हैं कि वह सबसे अलग और खूबसूरत दिखे। करवाचौथ पर परंपरागत परिधान पहनने की परंपरा है। ज्यादातर महिलाएं इस दिन साड़ी और भारी सूट पहनना पसंद करती हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगे डिजाइनर सूट और सिल्क, जॉर्जेट व क्रेप की साड़ियां खूब बिक रही हैं। कुछ महिलाएं लहंगे भी खरीद रही हैं। करवाचौथ पर महिलाएं खुलकर खरीदारी करती हैं जिससे उनका कारोबार कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन

पालिका बाजार स्थित जैन साड़ी इंपोरियम के संचालक आनंद जैन ने बताया कि करवाचौथ पर खासतौर पर महिलाओं के लिए नए कलेक्शन लाए जाते हैं और यह हमेशा खूब बिकता है। महिलाओं की पसंद लाल और मैरून रंग के कपड़े आ रहे। चूंकि ये रंग करवाचौथ से जुड़े माने जाते हैं। केवल कपड़े ही नहीं बल्कि सजावटी सामान, गहने और कॉस्मेटिक की दुकानों पर भी भीड़ रही। बाजार में चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी और श्रृंगार का सामान खूब बिक रहा है। वहीं कॉस्मेटिक्स विक्रेता पवन जैन ने कहा कि करवाचौथ से कई दिन पहले से ही महिलाओं की भीड़ इतनी बढ़ जाती है कि दुकान संभालना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed