फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kartik Purnima is four days away and Yamuna Ghats are full of garbage

Panipat News: कार्तिक पूर्णिमा चार दिन बाद और यमुना घाट पर पसरी गंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima is four days away and Yamuna Ghats are full of garbage
सनौली। चार दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा है। इस मौके पर हरियाणा और यूपी दोनों राज्यों की सीमा रेखा से बहने वाली यमुना नदी के सनौली यमुना घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ पुण्यकर्म के लिए जुटती है लेकिन, सनौली यमुना घाट पर व्यवस्था चौपट है। हर तरफ गंदगी पसरी हुई है। ऐसे में श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

इस ओर जिम्मेदारों का कोई ध्यान नहीं है। सनौली हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर विभिन्न अवसरों पर दोनों प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार चार दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा पर्व आ है। इस अवसर पर श्रद्धालु विशेष पूजा-अर्चना कर स्नान करते हैं और दान-दक्षिणा देते हैं। साथ ही भगवान से मन्नतें मांगी जाती है।
विज्ञापन

वर्तमान में यमुना घाट गंदगी से अटे पड़े हैं। जाहिर है कि घाट पर हर तरफ फैली गंदगी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बनेगी। जिम्मेदारों की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और न ही कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए कोई तैयारी की गई। जिसके लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। उधर, सनौली यमुना सुधार समिति के अध्यक्ष रतन सिंह रावल एडवोकेट ने कहा कि समाजसेवी सदस्यों के साथ मिल कर यमुना घाट के आसपास साफ सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed