{"_id":"5803a7cc4f1c1b67522930cc","slug":"karandev-kamboj-panipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्षियों को हजम नहीं हो रहा सरकार का विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्षियों को हजम नहीं हो रहा सरकार का विकास कार्य
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sun, 16 Oct 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
समालखा। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज ने रविवार की शाम समालखा की नई अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समाधान का निर्देश दिया। स्थानीय आढ़तियों ने मंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखी। एक किसान ने एक आढ़ती पर बिल नहीं देने की शिकायत मंत्री से की। जिस पर मंत्री ने अधिकारियों को इसकी जांच करने के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने गुलाटी रोड स्थित भाजपा नेता राजकुमार कालीरामना के कार्यालय पर जलपान करते हुए कार्यकर्ताओं से कुशलक्षेम पूछा।
मंत्री कर्णदेव कबोज ने कहा कि किसानों को किसी तरह की कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है और किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं शुरू की गई हैं। ताकि धरतीपुत्र को कोई परेशानी ना हो। कहा भाजपा सबका साथ और सबका विकास ही पार्टी की नीति है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम ही आरोप लगाना है। भाजपा सरकार द्वारा अच्छे कार्य किए जा रहे हैं जो विपक्ष को हजम नहीं हो रहे। इसलिए वह बौखलाया हुआ है।
इस अवसर पर एसडीएम गौरव कुमार, डीएसपी दलबीर सिंह, तहसीलदार डॉ. मनोज अहलावत, निगरानी कमेटी के चेयरमैन विनोद छौक्कर, मंडल ग्रामीण अध्यक्ष मंजीत डिकाडला, एडवोकेट विनय जैन, कुलदीप जांगड़ा, सचिन रमन, अमित शर्मा, धर्मवीर रावल, सतपाल, अजय गर्ग, राममेहर मलिक, वेद सिंह रमन, जयभगवान धीमान, गुलाब सिंह, जयपाल छौक्कर उपस्थित थे।