फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Karahans' Gaurav Sehrawat set to showcase his mettle in Georgia.

Panipat News: करहंस के गौरव सहरावत जॉर्जिया में दिखाएंगे दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Karahans' Gaurav Sehrawat set to showcase his mettle in Georgia.
खिलाड़ी गौरव सहरावत।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाएं लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में करहंस गांव के 14 वर्षीय गौरव सहरावत का चयन जॉर्जिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 30 जुलाई से 4 अगस्त तक आयोजित होगी।
गौरव का चयन चार माह पहले देहरादून में आयोजित ट्रायल के आधार पर हुआ है। अब वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

अब तक गौरव का वुशू करियर शानदार रहा है। उन्होंने जिला स्तर पर पांच स्वर्ण और एक रजत पदक जीते हैं। वहीं, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में दो रजत और एक स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। वर्ष 2025 में उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया था। हालांकि उस समय उन्हें पदक नहीं मिल सका, लेकिन उन्होंने निरंतर अभ्यास जारी रखा और अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर अपनी मेहनत का फल हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव ने कहा कि देश के लिए खेलना उनका सपना था, जो अब साकार होने जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर देश और पानीपत का नाम रोशन करने का पूरा प्रयास करेंगे। गौरव एक साधारण परिवार से हैं। उनके पिता राजबीर सहरावत परचून की दुकान चलाते हैं, जबकि माता उर्मिला गृहिणी हैं। बेटे के भारतीय टीम में चयन से परिवार में खुशी का माहौल है।

कोच प्रिंस ने बताया कि वह मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी रहे हैं। नियमित अभ्यास के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उन्हें विश्वास है कि गौरव अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed