{"_id":"65ad962c895150c2cb002107","slug":"kar-sevaks-honored-panipat-news-c-244-1-sknl1016-12594-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कार सेवकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कार सेवकों को किया सम्मानित
विज्ञापन
समालखा। मॉडल टाउन स्थित रघुनाथ मंदिर में विश्व हिंदू परिषद की तरफ से खंड के उन कारसेवकों को सम्मानित किया गया जिन्होंने 1990 और 1992 में मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में पहुंचकर सहयोग किया था तथा जेल में भी बंद रहे थे। कार सेवकों ने सम्मानित होने के बाद अपने ऊपर क्या-क्या बीती, वह भी बताया।
विश्व हिंदू परिषद की तरफ से रामकुमार, वेद गुप्ता, मनोहर लाल, रामनिवास, डॉक्टर संजीव मल्होत्रा, अविनाश चंद्र शर्मा को सम्मानित किया गया। साथ-साथ जो कार सेवक इस समय जीवित नहीं हैं, उनके परिवारों को भी सम्मानित किया गया। उनमें स्वर्गीय सुरेश मित्तल की धर्मपत्नी, स्वर्गीय हरबंस लाल बजाज के बेटे विनीत बजाज, स्वर्गीय हंसराज मल्होत्रा के बेटे रवि मल्होत्रा, स्वर्गीय राकेश मल्होत्रा के भाई हरीश मल्होत्रा तथा स्वर्गीय जय भगवान गर्ग के परिवार को भी सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह से पूर्व पंडित बसंत शास्त्री ने सुंदरकांड का पाठ किया। हनुमान चालीसा व रामायण का पाठ किया गया। विश्व हिंदू परिषद के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से सभी कार योद्धाओं को फूल माला, पटका, पगड़ी, मिठाई और राम मंदिर के स्वरूप के साथ सम्मानित किया।