{"_id":"b7954a88e9369f82813f643dc468b46e","slug":"kanvdion-including-proceedings-on-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों समेत 17 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों समेत 17 पर मुकदमा दर्ज
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
Updated Sat, 19 Jul 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। थाना चांदनी बाग पुलिस ने जीटी रोड सिवाह में जाम लगाने वाले पांच कांवड़ियों को नामजद कर करीब 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आरोप है कि आक्रोशित लोगों ने सेक्टर-29 चौकी में तैनात एएसआई के साथ भी बदसलूकी की थी। वहीं कांवड़ियों का आरोप था कि उक्त पुलिसकर्मी का कांवड़ियों के साथ बर्ताव अच्छा नहीं था। थाना चांदनी बाग पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना चांदनी बाग पुलिस ने सेक्टर-29 चौकी में तैनात एएसआई अंग्रेज सिंह की शिकायत पर यह मुकदमा दर्ज किया है। अंग्रेज सिंह ने बताया कि वह बीती रात को चौटाला रोड के सामने ड्यूटी पर तैनात था। शुक्रवार तड़के एक कार चालक ने एक कांवड़िए को टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया और कार चालक मौके से फरार हो गया।
इसी बीच कुछ लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। एएसआई ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। उसने शंकर, बिल्लू, जग्गू, निरंजन व भदिया निवासी बसी, थाना सदर महेंद्रगढ़ के अलावा 10-12 अन्य लोगों पर अभद्रता के आरोप लगाए। थाना चांदनी बाग पुलिस ने उसकी शिकायत पर 15-17 लोगों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।