फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kanpur's attention-passenger's bag stolen in Kalka-Howrah Express train

Panipat News: कानपुर के ध्यानार्थ-कालका-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री का बैग चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:57 PM IST
विज्ञापन
Kanpur's attention-passenger's bag stolen in Kalka-Howrah Express train
पानीपत। ट्रेनाें के यात्रियों के सामान चोरी होने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यात्रियों के द्वारा थोड़ी सी असावधानी बरतने पर चोर कीमती सामान को लेकर फरार हो जाते हैं। इसी तरह कालका से इटावा जा रहे एक यात्री का बैग चोरी हो गया।
विज्ञापन

जयपुर निवासी व्यक्ति अपने परिवार के साथ कालका से हावड़ा जाने वाली 12312 ट्रेन में यात्रा कर रहा था। बैग में यात्री का कैश, ज्वेलरी, कपड़े रखे थे। मामले की शिकायत यात्री ने डाक द्वारा अंबाला जीआरपी को दी है, जहां से यात्री की शिकायत डाक द्वारा पानीपत ट्रांसफर की गई। जीआरपी पानीपत ने चोरी का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जीआरपी को दी शिकायत में गांव हरमाड़ा, जिला जयपुर निवासी विकास सिंह ने बताया कि 26 फरवरी की रात को वह अपनी पत्नी पूनम कंवर, मौसेरा भाई दीपेंद्र सिंह, उसकी पत्नी आरती कंवर के साथ कालका से इटावा के लिए सफर कर रहा था। 26 फरवरी की रात करीब 11:55 पर ट्रेन कालका से चली थी। वह अपने बैग को अंबाला कैंट तक देखा था और उसके बाद सो गया था। जब पानीपत से ट्रेन निकलने के बाद उसने अपना बैग देखा तो वह नहीं मिला। ट्राली बैग में एक चांदी की पॉजेब, तीन जोड़ी चुटकी और 2200 रुपये नकद और कपड़े थे। जीआरपी थाना प्रभारी सूरत पाल सिंह ने बताया कि यात्री की शिकायत के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed