Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kalpana Chawla House emerged as the winner in the basketball competition.

Panipat News: बास्केटबॉल स्पर्धा में कल्पना चावला हाउस रहा विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Kalpana Chawla House emerged as the winner in the basketball competition.
बास्केटबॉल प्रतियेागिता में दमखम दिखाती ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : निरंतर मेहनत से तय होगा मंजिल का रास्ता
सनौली। राजकीय विद्यालय सनौली खुर्द गांव में बुधवार को इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि बीडीपीओ शक्ति सिंह, एडवोकेट जुगविंद्र मलिक, सरपंच संजय त्यागी, प्रधानाचार्य संजय रावल व विनोद रावल रहे।
विज्ञापन

लड़कियों की बास्केटबाॅल खेलकूद प्र‎तियोगिता में कल्पना चावला हाउस टीम प्रथम, सुभाष चंद्र हाउस द्वितीय और शहीद भगत सिंह हाउस टीम तृतीय रही। इसी तरह लड़कों की वालीबॉल प्र‎तियोगिता में सुभाष चंद्र‎ हाउस टीम प्रथम, मेजर ध्यान चंद हाउस द्वितीय और शहीद भगत सिंह हाउस टीम तृतीय रही। इन विजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल और प्र‎माण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन डीपीई पूजा सरोहा की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि बीडीपीओ शक्ति सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही खेलो से मेडल जीत कर अपने गांव, प्रदेश व देश का नाम रोशन करना एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विनोद रावल, रविंद्र आंतिल, सुरेश कादियान, हंस रावल, नवीन कुमार, धर्मबीर, नारायण दत्त, सुशील कुमार, गौत्तम सांगवान, आनंद कुमार व जसवंत मौजूद रहे।

बास्केटबॉल प्रतियेागिता में दमखम दिखाती खिलाड़ी। संवाद

बास्केटबॉल प्रतियेागिता में दमखम दिखाती खिलाड़ी। संवाद- फोटो : निरंतर मेहनत से तय होगा मंजिल का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed