{"_id":"640f8f3e3b3800f56b07f427","slug":"kalash-yatra-panipat-news-c-18-1-58486-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: देवी-देवताओं की स्थापना, निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: देवी-देवताओं की स्थापना, निकाली कलश यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। श्री देवी मंदिर में गीता साधना मंडल की ओर से सोमवार को 18वें महायज्ञ महोत्सव का आयोजन किया गया ज्योतिसर से पहुंचे विद्वान ब्राह्मणों और आचार्यों ने वेदी की स्थापना की। सभी देवी-देवताओं का पूजन के बाद स्थापित किया। इसके बाद श्री देवी मंदिर से कलश यात्रा निकाली।
कलश यात्रा के लिए जहां गीता साधक मंडल की सभी महिला श्रद्धालुओं ने कलश उठाया तो पुरूष श्रद्धालुओं ने झंडा उठाया। श्री देवी मंदिर में देवी-देवताओं के दर्शन करने के बाद झंडा फहराया गया जो हनुमान जी का प्रतीक माना जाता है। कलश यात्रा देवी मंदिर प्रांगण में ही आयोजित की गई।
बता दें कि श्री देवी मंदिर में लगभग 70 वर्ष से 13 मार्च से 15 मार्च लगातार तीन दिन तक गीता महायज्ञ का आयोजन गीता के 18 अध्याय द्वारा किया जा रहा है। इसी परंपरा को परम पूजनीय स्वामी गीतानंद महाराज की अध्यक्षता में तीन दिवसीय गीता महायज्ञ कार्यक्रम सोमवार से शुरू किया गया है।
विज्ञापन
कलश यात्रा के बाद 16 कुंडों पर हवन किया और गीता के छह अध्यायों का पाठ किया गया। इसके बाद हरि ओम नम: की माला जपी गई। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कलश यात्रा में गीता साधक मंडल के सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर सुधीर मित्तल, वेद प्रकाश मित्तल, यशपाल, अनिल, योगेश, सुबोध, रजनीश, लालचंद, अशोक कैलाशी, प्रवीण गर्ग, सुभाष गर्ग, राजेंद्र गुप्ता, बाला देवी, सुमन, सीमा, पिंकी, सुषमा, तिरपति, बेला देवी आदि मौजूद रहे। सोमवार को ही देवी मंदिर में भगवान शिव पार्वती का कैलाश पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। शाम चार बजे से पालकी यात्रा निकाली गई।