फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kajal-Urvashi selected two students of IB College in science essay writing

विज्ञान निबंध लेखन में आईबी कॉलेज की दो छात्राएं काजल-उर्वशी चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Kajal-Urvashi selected two students of IB College in science essay writing
पानीपत। हरियाणा राज्य के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आयोजित जिलास्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की काजल एवं उर्वशी ने भी स्थान बनाया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न सरकारी, निजी और एडेड कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इसमें राज्य स्तरीय विज्ञान लेखन प्रतियोगिता के लिए 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

ये सभी आगामी महीने में राज्यस्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने छात्राओं को बधाई दी और बताया कि निबंध लेखन प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर छिपी विज्ञान के प्रति प्रतिभा व कला को उजागर करना है। इस मौके पर रसायन विभागाध्यक्षा प्रो. रंजना शर्मा, डॉ. मो. इशाक, डॉ. विक्रम कुमार, प्रो. ईरा गर्ग, डॉ. सुनित शर्मा, प्रो. अश्वनी, प्रो. सिमरन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed