फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kajal from Ahar village shining in handball

Panipat News: हैंडबॉल में चमक रही अहर गांव की काजल

Mon, 22 Jun 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 22 Jun 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Kajal from Ahar village shining in handball
काजल। - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। अहर गांव की बेटी काजल हैंडबॉल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर वह लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। कम उम्र में ही काजल ने हैंडबॉल में कई उपलब्धियां हासिल कर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई है।
काजल अब तक जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में आठ स्वर्ण और दो रजत पदक जीत चुकी हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उन्होंने दो स्वर्ण और तीन रजत पदक अपने नाम किए हैं। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करते हुए एक कांस्य और तीन रजत पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

हाल ही में नवंबर माह में गुरुग्राम में आयोजित हरियाणा ओलंपिक खेलों में काजल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके गांव, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काजल ने बताया कि उनका सपना भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर देश का नाम रोशन करना है। वह चाहती हैं कि गांव की अन्य बेटियां भी खेलों में आगे बढ़ें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। उनका मानना है कि मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और कोच को दिया। काजल के पिता सतीश खेती-बाड़ी करते हैं, जबकि उनकी मां रानी देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया और उनके सपनों को पूरा करने में पूरा सहयोग दिया।
काजल वर्तमान में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) से बीपीएड की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह प्रतिदिन सुबह और शाम नियमित रूप से अभ्यास भी करती हैं।

उनकी कोच शीतल ने बताया कि काजल एक मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं। वह हर चुनौती को सकारात्मक रूप से स्वीकार करती हैं और लगातार अपने खेल में सुधार करने का प्रयास करती हैं। यही जज्बा उन्हें भविष्य में और बड़ी सफलताएं दिलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed