{"_id":"64c18a010eb2781c050e55f4","slug":"junior-engineers-on-pen-down-strike-will-decide-on-statewide-agitation-on-august-2-panipat-news-c-244-1-pnp1003-3174-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जूनियर इंजीनियर पेन डाउन हड़ताल पर, दो अगस्त को लेंगे प्रदेशव्यापी आंदोलन का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जूनियर इंजीनियर पेन डाउन हड़ताल पर, दो अगस्त को लेंगे प्रदेशव्यापी आंदोलन का फैसला
विज्ञापन
पानीपत। विभिन्न विभागों में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनर तले छठे वेतन आयोग की वेतन विसंगतियों को दूर करने व एसीपी लगाए जाने संबंधी तमाम मांगों को लेकर बुधवार को पेन डाउन हड़ताल पर चले गए। बृहस्पतिवार को सभी विभागों के लगभग 110 जेई हड़ताल पर रहेंगे। एसोसिएशन ने 24 व 25 जुलाई को काला रिबन बांधकर काम कर अपना विरोध जताया था। अब सभी विभागों के जेई दो अगस्त को एक स्थान पर हड़ताल करेंगे और धरना देंगे। सिंचाई विभाग के जेई के हड़ताल पर जाने से एसडीओ व बेलदार तटबंधों को मजबूत कर रहे हैं।
डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के जिला प्रधान इंजीनियर प्रदीप जांगड़ा ने बताया कि उनकी मांगें सरकार के समक्ष काफी समय से लंबित हैं और सरकार उन मांगों को पूरा करने के पर ध्यान नहीं दे रही है। छठे वेतन आयोग की वेतन विसंगतियों को दूर करने, कनिष्ठ अभियंता की पांच साल की सर्विस के बाद 5, 11 व 17 वर्ष की सेवा के बाद एसीपी लगाने आदि की मांग की जा रही है। उन्होंने निर्णय लिया है कि वे बुधवार व बृहस्पतिवार को विभिन्न विभागों में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता एवं उप मंडल अभियंता हड़ताल पर हैं। इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांगें न मानीं तो दो अगस्त को समस्त प्रदेश में समस्त विभागों के कनिष्ठ अभियंता सांकेतिक हड़ताल करेंगे। मौके पर गौरव तंवर, राकेश उप प्रधान, सुनील कुमार, अमित सरदाना, उमेश शर्मा, रोहित, प्रवीन व जितेंद्र मौजूद रहे।