Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Journey made burdensome by traffic jams

Panipat News: जाम से सफर बोझिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Journey made burdensome by traffic jams
ऊपर खाली नीचे महाजाम। जीटी रोड पर शहर के हिस्से में वीरवार को सुबह करीब 10:18 बजे लगा जाम और खु - फोटो : samvad
जीटी रोड पर फ्लाईओवर से 10 मिनट में... नीचे लग रहा एक घंटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। त्योहारों के सीजन में जीटी रोड पर लगने वाला जाम आमजन के लिए बोझिल बन गया है। दिनभर वाहन रेंगते नजर आते हैं और एंबुलेंस तक जाम में फंस रही हैं। फ्लाईओवर से शहर पार करने में जहां करीब 10 मिनट लगते हैं, वहीं नीचे जीटी रोड से निकलने में एक घंटे तक का समय लग रहा है।
लोगों का कहना है कि सर्विस लेन में चल रहा निर्माण कार्य इस जाम का प्रमुख कारण बना हुआ है। बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों को जाम के साथ पार्किंग की समस्या भी झेलनी पड़ रही है। उनका कहना है कि जीटी रोड फ्लाईओवर के नीचे बनी पार्किंग भी इस समय वाहनों से भरी नजर आती है।
विज्ञापन

वाहन चालकों राघव, सुरेंद्र और विपिन ने बताया कि त्योहारों की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे, लेकिन वाहन खड़े करने की जगह नहीं मिली। उन्होंने बताया कि जाम के कारण आधे घंटे में पूरा होने वाला काम दो घंटे में हो रहा है। फ्लाईओवर के नीचे भी पार्किंग की जगह नहीं मिल रही। उन्होंने पुलिस प्रशासन से यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीटी रोड को जाम मुक्त कराने के लिए अलग टीम गठित कर प्रत्येक चौराहे पर तैनात की गई है। पार्किंग प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन खड़े करने वालों के लगातार चालान किए जा रहे हैं। आमजन को परेशानी न हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
-सुरेश सैनी, डीएसपी, यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed