{"_id":"67c9fee76896e89a7d010b94","slug":"jhelum-malwa-express-cancelled-on-thursday-too-passengers-troubled-panipat-news-c-244-1-pnp1006-133244-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: झेलम, मालवा एक्सप्रेस वीरवार को भी रद्द, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: झेलम, मालवा एक्सप्रेस वीरवार को भी रद्द, यात्री परेशान
विज्ञापन
पानीपत। रोजाना ट्रेनोंं के रद्द होने से यात्रियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दर्जनाें ट्रेन कई घंटों की देरी से निर्धारित स्थान पर पहुंच रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। उन्हेंं ज्यादा समय स्टेशन पर ही काटना पड़ रहा है। जम्मू में रेलवे ट्रैक के मरम्मत कार्य को लेकर पिछले कई दिनों से ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य को जाने में परेशानी हो रही है।
पानीपत से दिल्ली जाने वाले यात्री राजेंद्र, सुमेश और नितिश ने बताया कि उनकी ट्रेन का सुबह का निर्धारित समय होने के बाद भी ट्रेन स्टेशन पर नहीं पहुंच पा रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि ऐसे ही सैकड़ों यात्री रोजाना ट्रेन से सफर कर अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचते है। लेकिन समय पर ट्रेन उपलब्ध नहीं होने से उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने समस्या को जल्द ही दूर करने की बात रेलवे प्रशासन से कही। रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि ट्रेनों के देरी से निर्धारित स्थान पर पहुंचने से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कुछ जगह पर ट्रैक पर मरम्मत कार्य और महत्वपूर्ण पासिंग के कारण ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। इस समस्या को जल्द ही दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
ये ट्रेन हो रही प्रभावित :
अप लाइन : आम्रपाली एक्सप्रेस पानीपत 49 मिनट की देरी से पहुंची। अमृतसर एक्सप्रेस पानीपत 39 मिनट की देरी से पहुंची। मालवा एक्सप्रेस को वीरवार को किसी कारणवश रद्द कर दिया गया। ऊंचाहार एक्सप्रेस पानीपत 22 मिनट की देरी से पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन पानीपत 1:06 घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
खजुराहो एक्सप्रेस 1:29 घंटे की देरी से पानीपत स्टेशन पर पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस 37 मिनट की देरी से पानीपत स्टेशन पर पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस 1:01 घंटे की देरी से पानीपत स्टेशन पर पहुंची।
डाउन लाइन : उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 36 मिनट की देरी से पानीपत स्टेशन पर पहुंची। हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन 22 मिनट की देरी से पानीपत स्टेशन पर पहुंची। झेलम एक्सप्रेस को वीरवार को किसी कारणवश रद्द कर दिया गया। पश्चिम एक्सप्रेस 25 मिनट की देरी से पानीपत स्टेशन पर पहुंची। गीता जयंती एक्सप्रेस 17 मिनट की देरी से पानीपत स्टेशन पहुंची।