फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jhelum canceled on second day, Unchahar Express reached five hours late

Panipat News: झेलम दूसरे दिन रद्द, ऊंचाहर एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Jhelum canceled on second day, Unchahar Express reached five hours late
पानीपत। ट्रेन के कई घंटों की देरी से स्टेशन पर पहुंचने पर यात्रियोंं को परेशानी हो रही है। इसी कड़ी में झेलम एक्सप्रेस शनिवार को लगातार दूसरे दिन रद्द रही। वहीं ऊंचाहर एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेन कई घंटों की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पानीपत से अमृतसर जाने वाले यात्री सुलेख, राकेश और परमिंदर पिछले काफी समय से स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे है। जिससे उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाए। लेकिन कोई ट्रेन समय पर नहीं होने के कारण उन्हें ज्यादा समय स्टेशन पर ही व्यतीत करना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या को लेकर जल्द समाधान करने की मांग की है। जिससे अन्य यात्रियों को समय पर उनके निर्धारित स्थान पर पहुंचाया जा सकें। रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि ट्रेनों की महत्वपूर्ण पासिंग और समय पर स्टेशन से नहीं चलने के कारण ट्रेन कई घंटों की देरी से निर्धारित स्थान पर पहुंच रही है।
विज्ञापन

ये ट्रेन हो रही प्रभावित :
अप लाइन : आम्रपाली एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 4:55 बजे का है। यह ट्रेन 20 मिनट की देरी से पहुंची। अमृतसर एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:26 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 55 मिनट की देरी से पहुंची। मालवा सुपर फास्ट का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:40 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 1:57 घंटे की देरी से पहुंची। ऊंचाहर एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:55 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 5:06 घंटे की देरी से पहुंची। शान-ए- पंजाब का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 7:50 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 30 मिनट की देरी से पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:01 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 57 मिनट की देरी से पहुंची। खजुराहो एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:34 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 1:15 घंटे की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:22 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 51 मिनट की देरी से पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:29 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 1:01 घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाउन लाइन : हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 6:50 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 17 मिनट की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस को शनिवार को किसी कारणवश रद्द कर दिया गया। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 11:04 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 26 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed