फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jhelum canceled and Unchahar Express reached 12 hours late

Panipat News: झेलम रद्द और ऊंचाहार एक्सप्रेस 12 घंटे की देरी से पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Jhelum canceled and Unchahar Express reached 12 hours late
पानीपत। ट्रेनों के निर्धारित समय पर न पहुंच पाने से यात्रियों को घंटों रेलवे स्टेशन पर बिताने पड़ रहे हैं। वीरवार को डाउन ट्रैक पर झेलम एक्सप्रेस रद्द रही। वहीं ऊंचाहार एक्सप्रेस 12 घंटे समेत एक दर्जन ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंची।
विज्ञापन

पानीपत से अमृतसर जाने वाले यात्री राजेंद्र, रविंद्र और कार्तिक ने बताया कि वह सुबह नौ बजे ट्रेन का निर्धारित समय होने के कारण जल्द ही स्टेशन पहुंच गए। यहां आकर पता चला कि ट्रेन कई घंटों की देरी से पहुंचेगी। यह देखकर उन्हें कई घंटे स्टेशन पर ही समय काटना पड़ा। जिससे उनका काफी समय ट्रेन इंतजार में लग रहा है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि ट्रेनों की महत्वपूर्ण पासिंग को लेकर स्टेशन पर खड़ा करना पड़ता है। जिससे ट्रेन लेट हो रही हैं। ऐसे में यात्रियों को उनके गंतव्य पर समय पर पहुंचाने में समय लग जाता है।
विज्ञापन

ये ट्रेन हो रही प्रभावित : अमृतसर एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:26 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 5:57 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 31 मिनट की देरी से पहुंची। मालवा सुपर फास्ट का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:40 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 6:04 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 24 मिनट की देरी से पहुंची। ऊंचाहार एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:55 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम को 5:10 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 12:05 घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:01 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 10:25 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 24 मिनट की देरी से पहुंची। खजुराहो एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:34 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 10:48 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 14 मिनट की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:22 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 2:56 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 34 मिनट की देरी से पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:29 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 3:45 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 1:14 घंटे की देरी से पहुंची। इंटरसिटी एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय शाम 3:00 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 3:30 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 30 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाउन लाइन : उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:15 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 23 मिनट की देरी से पहुंची। आगरा कैंट एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:26 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 5:48 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 22 मिनट की देरी से पहुंची। हीराकुंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:36 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 6:00 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 24 मिनट की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस को किसी कारणवश वीरवार को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed