{"_id":"673129c8ce551997310d6fa4","slug":"jewelery-was-taken-away-thieves-threw-away-the-documents-after-three-days-panipat-news-c-244-1-pnp1003-127202-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जेवर ले गए, तीन दिन बाद कागजात फेंक गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जेवर ले गए, तीन दिन बाद कागजात फेंक गए चोर
विज्ञापन
पानीपत। चोरों ने शक्ति नगर में भैया दूज की रात एक मकान से 90 हजार रुपये, सोने के जेवर, घर का सामान व कागजात चोरी कर लिए। वारदात के तीन दिन बाद चोर घर के बाहर मकान मालिक के जरूरी कागजात छोड़ गए। इस मामले में सेक्टर 13-17 थाना पुलिस पहले ही केस दर्ज कर चुकी है। अब तक चोरों का पता नहीं लगा है।
शक्ति नगर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि भैया दूज पर वह पत्नी के साथ बिजनौर गया था। जब वह अगले दिन घर लौटा तो घर का ताला टूटा मिला था। घर से 90 हजार रुपये, इनवर्टर बैटरी, वॉशिंग मशीन, गैस चूल्हा, सोने के कंगन व मकान की रजिस्ट्री, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत तमाम कागजात चोरी थे। उसने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी थी। इस मामले में केस दर्ज हो चुका है। शनिवार सुबह जब वह उठा तो उसके मकान के बाहर एक बैग मिला। जांचने पर बैग में उसके मकान की रजिस्ट्री, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत सभी चोरी हुए कागजात मिले। चोर उसके कागजात छोड़ गए हैं। उसकी पुलिस से मांग है कि चोरों का पता लगाकर उसका चोरी हुआ सामान बरामद कराया जाए।