फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jewelery and items stolen from migrant's room

Panipat News: प्रवासी के कमरे से गहने और सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and items stolen from migrant's room
पानीपत। जवाहर नगर में एक प्रवासी के कमरे का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर व घर का काफी सामान चोरी कर लिया गया। प्रवासी अपने परिवार के साथ बिहार गया था। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।प्रवासी की शिकायत पर तहसील कैंप थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिहार के नालंदा जिले के सरीफ सौराय क्षेत्र निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तहसील कैंप के जवाहर नगर में किराए पर रहता है। यहीं पर वह एक निजी कंपनी में काम करता है। वह 26 सितंबर को वह परिवार के साथ अपने पैतृक गांव में बिहार चला गया था। जब वह 29 सितंबर को वापस पानीपत में अपने कमरे पर पहुंचा तो यहां उसे कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे से गैस सिलिंडर, गैस चूल्हा, रसोई के बर्तन चोरी मिले। संदूक का भी ताला टूटा हुआ था। यहां से सोने की एक जोड़ी कान की बाली, एक सोने का लॉकेट, एक नाक का कोका व चांदी की पाजेब चोरी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed