फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen from home

Panipat News: घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen from home
पानीपत। मॉडल टाउन के कृष्ण नगर में चोरों ने एक सूने मकान में घुसकर लाखों रुपये के जेवर व 32 हजार रुपये चोरी कर लिए। वारदात के दौरान परिवार घूमने के लिए बाहर गया था। यहां सफाई करने आई नौकरानी ने चोरी की वारदात की सूचना मकान मालिक को दी। मालिक बुधवार को पानीपत आया। पीड़ित ने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन के कृष्णा नगर निवासी दुष्यंत ठाकुर ने बताया कि वह 22 जून को बच्चों के साथ घूमने के लिए बाहर गया था। उन्होंने घर में सफाई के लिए कश्यप कॉलोनी निवासी सुनीता को लगाया हुआ है। मंगलवार को सुनीता उनके घर सफाई करने आई तो उसने गुरमीत को बताया कि उनके मकान के ताले टूटे हुए हैं। मकान में सामान बिखरा पड़ा है। मकान की जांच करने पर यहां एक हीरे की अंगूठी, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने की कान की बालियां, एक पैंडिल, एक ब्रैसलेट, एक नाक की नथली, सात जोड़ी चांदी की पाजेब, तीन चांदी के कड़े, एक चांदी की चेन, तीन चांदी की अंगूठी, इंवार्टर, चार घड़ी व 35 हजार रुपये चोरी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed