फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jewelery and cash stolen from married woman going to her in-laws' house

मायके से ससुराल पहुंची विवाहित, रास्ते में जेवरात और नकदी से भरा पर्स चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash stolen from married woman going to her in-laws' house
पानीपत। चार अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार को चोरी की घटनाएं हुईं। मायके से ससुराल पहुंची विवाहिता के जेवर और नकदी से भरा पर्स रास्ते में चोरी हो गया। उधर, कुलदीप नगर में दो मकानों से 11 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन चोरों ने उड़ा दिया। चौथी वारदात वधावाराम कॉलोनी में हुई। वहां दंपती मकान पर ताला लगाकर फैक्टरी गए थे। घर लौटे तो चोरी का पता चला।
विज्ञापन

राज नगर निवासी रितू ने बताया कि वह सात मई को दिल्ली से पानीपत अपने ससुराल आ रही थी। उसने अपने बैग में पर्स रखा था। गोहाना मोड़ पर उतरने लगी तो पता चला कि उसका पर्स चोरी हो गया है। पर्स में उसका सोने का हार, कान के झुमके, छह हजार की नकदी थी। उसने आसपास तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंत में उसने किशनपुरा चौकी पुलिस को शिकायत दी, इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुलदीप नगर निवासी राजकुमार ने बताया कि 10 मई को वह रात 10 बजे दरवाजा बंद कर सो गया था। सुबह उठकर देखा तो कमरे से सात हजार रुपये चोरी मिले। उसने आस पड़ोस में पूछताछ की तो पड़ोसी आसाराम के कमरे से एक फोन और चार हजार रुपये चोरी मिले। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चौथी घटना में वधावाराम कॉलोनी निवासी भानुप्रताप ने बताया कि वह बुधवार को कमरे पर ताला लगाकर अपनी पत्नी प्रीति के साथ काम पर गया था। शाम को घर लौटे तो कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे के सामान बिखरे पड़े थे। उन्होंने बेड चेक किया तो 12 हजार रुपये नकदी, कान के टॉप्स, चांदी की चुकटी चोरी मिली। तहसील कैंप थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed