{"_id":"60fb24cc8ebc3e5883721ebc","slug":"jethani-accused-of-aborting-the-pregnancy-by-kicking-panipat-news-knl77516722","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठानी पर लात मारकर गर्भ गिराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठानी पर लात मारकर गर्भ गिराने का आरोप
विज्ञापन
समालखा (पानीपत)। जमीन के विवाद के चलते खेत में पानी देने के दौरान जेठानी-देवरानी में विवाद हो गया। देवरानी ने जेठानी पर मारपीट करने और पेट पर लात मारने का आरोप लगाया है। देवरानी का आरोप है कि जेठानी के लात मारने की वजह से उसका ढाई महीने का गर्भ भी गिर गया । देवरानी की शिकायत पर जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस को शिकायत में गांव जौरासी निवासी अंजू ने बताया कि उसके परिवार का जेठानी नीतू के साथ खेत की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। वह उसे खेती नहीं करने देती है। उन्होंने खेत में जीरी बिजाई के लिए पेड़ काटे थे, लेकिन नीतू ने पानी दूसरे खेत में उतार दिया। काटे हुए पेड़ खराब होने से रोकने के लिए वह अपने ससुर मामन सिंह और सास संतोष के साथ खेत पर पहुंची। जेठानी को पानी दूसरे खेत में उतारने से रोका। तो उसने गाली गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि नीतू ने उसके पेट पर लात मारी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। पुलिस ने जेठानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
उधर, एक अन्य घटना में गांव करहंस निवासी सोनू ने गांव के ही कुछ लोगों पर उसे और उसकी भाभी के साथ मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में सोनू ने बताया कि उसकी गांव के ही अशोक और रिंकू के साथ कहासुनी हुई थी और बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। वीरवार की शाम घर के बाहर बैठने के दौरान बाइक पर आए अशोक और रिंकू ने उसके साथ मारपीट की। बचने के लिए भागने पर नीचे गिर गया। भाभी ने बचाने का प्रयास किया तो अशोक, रिंकू के साथ ही विकास, प्रताप, रवि, राहुल, जगा आदि ने भी ईंट से हमला शुरू कर दिया। जिसके बाद सभी मौके से फरार हो गए।