फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   JE suspended for taking bribe from consumer

Panipat News: उपभोक्ता से रिश्वत लेने का आरोपी जेई निलंबित

Fri, 21 Nov 2025 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 21 Nov 2025 03:43 AM IST
विज्ञापन
JE suspended for taking bribe from consumer
पानीपत। बिजली निगम के इसराना डिवीजन के जेई नरेश कुमार को उपभोक्ता से रिश्वत लेने के मामले में निलंबित कर दिया है। निलंबन के आदेश पंचकूला स्थित बिजली निगम मुख्यालय एससी एचआर अंडर सेक्रेटरी द्वारा जारी किए गए है। जिसमें जेई नरेश कुमार को लाइन हाजिर कर करनाल डिवीजन में हाजिर होने आदेश दिए हैं। इससे पहले भी इसी डिवीजन के एक जेई और एक लाइनमैन को आरोपों के आधार पर निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जेई नरेश कुमार टीम के साथ क्षेत्र के ब्राह्मण माजरा गांव में बिजली चोरी पकड़ने के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए उपभोक्ता को छोड़ने के एवज में लाखों रुपये की मांग की थी। उपभोक्ता ने जेई को रुपये देने के बाद मौजूदा मंत्री को इसकी शिकायत दी। मंत्री ने फोन कर जेई को तुरंत उपभोक्ता को रुपये वापस करने को कहा गया। इसके बाद वह रुपये वापस लेने के लिए पहुंचा और वहां पर वीडियो बना ली। उपभोक्ता ने बनाई गई वीडियो को पंचकूला मुख्यालय में भेज दिया। जहां से आदेश आने के बाद जेई को सस्पेंड कर दिया गया। जेई ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

वर्जन :
इसराना डिवीजन के जेई नरेश कुमार को रिश्वत लेने की एवज में सस्पेंड कर दिया गया है। जिसके बाद उन्हें करनाल डिवीजन में पदभार संभालने के आदेश दिए गए है। निगम की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म सुहाग, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed