{"_id":"6a74f4b9f48464b3570b9696","slug":"je-suspended-for-negligence-regarding-the-s-4-scheme-panipat-news-c-244-1-pnp1001-161967-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एस प्लस फोर योजना में लापरवाही पर जेई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एस प्लस फोर योजना में लापरवाही पर जेई निलंबित
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) में एस प्लस फोर (स्टिल्ट प्लस फोर) योजना से जुड़े मामले में लापरवाही बरतने पर कनिष्ठ अभियंता (जेई) श्यामलाल को मुख्य प्रशासक के आदेश पर निलंबित कर दिया गया। साथ ही सात दिन में चार्जशीट तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
शिकायत के अनुसार, आवेदक ने अधिकृत आर्किटेक्ट के माध्यम से सभी जरूरी दस्तावेज जमा किए थे। इसके बावजूद जेई ने एनओसी का अभाव बताकर फाइल निरस्त कर दी। बाद में दोबारा आवेदन करने की सलाह दी गई, लेकिन तब तक सरकार ने एस प्लस फोर योजना पर रोक लगा दी। एचएसवीपी संपदा अधिकारी प्रतीक हुड्डा ने बताया कि मुख्यालय ने जेई को निलंबित कर उनका मुख्यालय एचएसवीपी डिवीजन, बहादुरगढ़ निर्धारित किया है।
एस प्लस फोर योजना के तहत रिहायशी प्लॉट पर ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग और उसके ऊपर चार मंजिल बनाने की अनुमति थी। बढ़ते विवादों और सुविधाओं पर दबाव की शिकायतों के बाद सरकार ने नए आवेदनों पर रोक लगा दी थी।