{"_id":"bf47d90f62ffdcea255950dbe34a92bb","slug":"je-including-disrupt-power-of-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई समेत चार ने की बिजली बाधित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई समेत चार ने की बिजली बाधित
अमर उजाला, पानीपत
Updated Fri, 24 Jan 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसराना। बिजली निगम के एक जेई और चार लोगों ने नौल्था में 11सौ केवीए की लाइन पर लोहे की बेल फेंक दी और बिजली आपूर्ति बाधित कर दी।
ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने इन पर आरोप लगाएं। इस पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने जेई समेत पांचों लोगों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। नौल्था में बीती रात को 11सौ केवीए की लाइन पर लोहे की बेल फेंक दी। इससे इस तरफ की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
ग्रामीणों ने वीरवार सुबह तार टूटने की सूचना निगम अधिकारियों को दी। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार राजकुमार भौरिया, बिजली निगम के एसडीओ दिवेश दहिया और थाना प्रभारी अजीत सिंह मौके पर पहुंचे।
नौल्था के सरपंच ईश्वर जागलान, नौल्था डुगंरान के सरपंच डॉ. रामचंद्र जागलान और भाकियू के ब्लॉक प्रधान सत नारायण शर्मा ने बताया कि नौल्था डुगंरान निवासी धर्मेंद्र ने उनको बताया कि बुधवार की रात करीब नौ बजे एक प्राइवेट गाड़ी में नौल्था डुगंरान में ब्राह्मण माजरा रोड पर पांच व्यक्ति आए।
विज्ञापन
उन्होंने लोहे की बेल को गांव की तरफ आ रही 11 केवीए की बिजली पॉवर लाइन की तरफ उछाल दिया। बेल पावर लाइन में अटक गई और एक तार टूटकर गिर गया। इससे बिजली व्यवस्था ठप हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इनमें एक इसराना सब डिवीजन का जेई था।
ग्रामीणों का कहना है कि रात होने के चलते एक बड़ा हादसा होने से बच गया। ग्रामीणों ने निगम के जेई समेत पांचों लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार राजकुमार भौरिया का कहना है कि सरपंच और ग्रामीणों की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे थे।
गांव के धर्मेंद्र ने बताया कि बुधवार की रात बिजली निगम का एक जेई चार लोगों के साथ एक प्राइवेट गाड़ी में आया था। उन्होंने लाइन पर बेल फेंक दी। इससे 11केवीए की तार टूट गया और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पुलिस को इस विषय की लिखित शिकायत दे दी है और मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।