{"_id":"637c7353a5db3301b62e5836","slug":"jcb-trampled-laborer-in-sector-29-part-2-of-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat Accident: ढाबे पर खाना खाने जा रहे मजदूर को जेसीबी ने रौंदा, सुबह ही गांव से लौटा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat Accident: ढाबे पर खाना खाने जा रहे मजदूर को जेसीबी ने रौंदा, सुबह ही गांव से लौटा था
Tue, 22 Nov 2022 12:29 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 22 Nov 2022 12:29 PM IST
सार
दुर्वेश (28) पानीपत में मनीष मल्होत्रा के पास फ्रूट कैटरिंग का काम करता था। वह मंगलवार को सुबह ही गांव से पानीपत लौटा था। सुबह करीब 10:30 बजे भाई ढाबे पर खाना खाने जा रहा था तभी तेज रफ्तार जेसीबी चालक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पानीपत में हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत के सेक्टर 29 पार्ट 2 में ढाबे पर खाना खाने जा रहे मजदूर को जेसीबी ने रौंद दिया। पेट फटने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी जेसीबी चालक मौके पर जेसीबी छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही चांदनी बाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने में जुट गई है।
मूल रूप से बदायूं, यूपी निवासी जयपाल ने बताया कि उसका छोटा भाई दुर्वेश (28) पानीपत में मनीष मल्होत्रा के पास फ्रूट कैटरिंग का काम करता था। वह मंगलवार को सुबह ही गांव से पानीपत लौटा था। सुबह करीब 10:30 बजे भाई अपने मालिक के पास से ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। जब वह आरआर इंडस्ट्रीज के सामने पहुंचा तो तेज रफ्तार जेसीबी चालक ने उसे टक्कर मार दी और शरीर के ऊपर से पहिया उतार दिया, जिसकी वजह से उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें हादसे की सूचना दी। जब मौके पर पहुंचे तो पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी।