फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   JCB runs on unauthorized colonies, MLA's personal secretary stops it

Panipat News: अनधिकृत कॉलोनियों पर चला जेसीबी, विधायक के निजी सचिव ने रुकवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
JCB runs on unauthorized colonies, MLA's personal secretary stops it
समालखा। जिला नगर योजनाकार विभाग ने क्षेत्र में अनधिकृत कॉलोनियों पर जेसीबी चलवाई। विभाग की टीम ने इस मामले को विधानसभा में उठाया था। अब विभाग की कार्रवाई को विधायक के निजी सचिव ने ही बंद करा दिया। ऐसे में टीम को बीच में काम छोड़ बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना ने विधानसभा में समालखा क्षेत्र में अनधिकृत कॉलोनियों का मुद्दा उठाया था। जिला सहायक नगर योजनाकार (एटीपी) अशोक के नेतृत्व में वीरवार सुबह जेसीबी व पुलिस फोर्स समालखा में पहुंची। टीम ने सुबह से शाम तक समालखा थाना के सामने, किवाना रोड, नारायणा रोड पर करीब 25 एकड़ में फैली अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई की। यहां कच्चे रास्ते, डीपीसी, नींव व निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई। इसके अलावा नेस्ले रोड पर निर्माणाधीन दुकान का काम रोका। विभाग ने मकान मालिक को नोटिस जारी किया है। इस दौरान विधायक मनमोहन भड़ाना के निजी सचिव ने अधिकारियों से बात की। उन्होंने टीम को ऐसा करने से मना किया। टीम ने इसके बाद काम बंद कर दिया और वापस आ गई।
विज्ञापन


वर्जन :
टीम चुलकाना रोड पर अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करने लगे थी। विधायक के निजी सचिव ने इसको बंद करने की कही। टीम बैरंग लौट आई। अवैध कॉलोनी में बोर्ड लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक] एटीपी।


वर्जन :
चुलकाना रोड पर कॉलोनी में गरीब लोगों के मकान गिराए जा रहे थे। यहां कोई कॉलोनी नहीं है। चुलकाना के लोगों को कॉरिडोर बनाने का आश्वासन दिया है। विभाग द्वारा लोगों को कोई नोटिस नहीं दिया है। उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया है। उन्होंने विधानसभा में अवैध कॉलोनी को नियमित करने का मुद्दा उठाया था। इनको तोड़ने की बात नहीं कही थी।
मनमोहन भड़ाना, विधायक समालखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed