फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   JCB runs on New Year in 6 illegal colonies of cantonment

Panipat News: छावनी की 6 अवैध कॉलोनियों में नए साल पर चलाई जेसीबी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
JCB runs on New Year in 6 illegal colonies of cantonment
अंबाला। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) के दस्ते ने नए साल के पहले ही दिन अवैध निर्माण करने वालों पर कड़ा प्रहार किया है। वीरवार को विभाग की टीम ने अंबाला छावनी के शहरी क्षेत्र में करीब 21.5 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही 6 अवैध कॉलोनियों में बड़े स्तर पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चले जेसीबी ने अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया। इस दौरान निर्माणाधीन 27 अवैध ढांचों को डीटीपी के दस्ते ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान गांव चंदपुरा में 10.1 एकड़ में फैली दो अवैध कॉलोनियां, गांव सरेड़ी में 10.2 एकड़ में विकसित हो रही तीन कॉलोनियां और गांव रांवला में करीब एक एकड़ में काटी गई एक अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान जेसीबी ने यहां बिछाए गए कच्ची सड़कों के जाल को उखाड़ फेंका और निर्माणाधीन 27 अवैध ढांचों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। डीटीपी के दस्ते के इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनियों के संचालकों में खलबली मची हुई थी।
विज्ञापन


सस्ते प्लॉट के झांसे में न आएं : डीटीपी
इस मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद डीटीपी रोहित चौहान ने आमजन को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि लोग प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अपनी मेहनत की कमाई अवैध कॉलोनियों में न फंसाएं। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के विकसित की जा रहीं इन कॉलोनियों में प्लॉट खरीदना या निर्माण करना गैर-कानूनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed